हरियाणा में मिले हरे गुब्बारे, लिखा था 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लिखे हरे रंग के गुब्बारे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उस स्थान पर मिले हैं जहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 का आयोजन हो रहा है। पुलिस ने रविवार को बताया कि कुछ बच्चे गुब्बारों से खेलते मिले।

आदर्श पुलिस थाने के प्रभारी सी राम ने बताया कि इस संबंध में एक होमगार्ड की शिकायत के बाद एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। होमगार्ड को ही ये गुब्बारे मिले थे जिनसे महोत्सव में बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि ये गुब्बारे कौन लेकर आया और किसने ये बच्चों को दिये। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को बताया गया कि कुछ युवक ये गुब्बारे लिये हुए थे लेकिन उनका पता नहीं लग पाया।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंदर पाल सिंह ने कहा कि ऐसा ही एक गुब्बारा एक पुलिस चौकी के पास फेंका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि दोषियों के बारे में सुराग के लिए सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 का आयोजन सात दिसम्बर से 23 दिसम्बर के बीच कुरुक्षेत्र में हो रहा है। इसमें मॉरिशस साझेदार देश और गुजरात साझेदार राज्य है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.