

RGAन्यूज़
UP Assembly Elections 2022 मेरठ में कैंट को भाजपा के लिहाज से मेरठ की सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है। यहां पर अमित अग्रवाल लंबे समय से प्रयासरत थे लेकिन संघ की हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी। 2017 में भी उनका नाम अंतिम क्षणों में कटा था
UP Chunav 2022 मेरठ में कहीं संघ तो कहीं दिग्गजों ने लिखी बदलाव की पटकथा।
मेरठ, । UP Chunav 2022 भाजपा के गढ़ मेरठ में बदलाव की बड़ी बयार बही है। कैंट, शहर और सिवालखास विस सीटों पर फेरबदल की पटकथा लंबे समय से लिखी जा रही थी। राजीनीतिक पंडित इस बदलाव को नए नजरिए
दो बार के विधायक रहे अमित
कैंट को भाजपा के लिहाज से मेरठ की सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है। यहां पर अमित अग्रवाल लंबे समय से प्रयासरत थे, लेकिन संघ की हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी। 2017 में भी उनका नाम अंतिम क्षणों में कटा। 2022 के लिए कैंट सीट पर दावेदारों की लंबी फौज थी। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल काफी हद तक आश्वस्त थे, वहीं संजीव सिक्का, बिजेंद्र अग्रवाल, विनीत शारदा, अजय गुप्ता, और नीरज मित्तल भी प्रयासरत रहे, लेकिन इस बार पार्टी ने दो बार के विधायक अमित अग्रवाल का वनवास खत्म कर दिया। उनका बिल्डर होना और बीच में दूसरे दलों में चले जाना राह का रोड़ा बन रहा था लेकिन इस बार प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और गृहमंत्री अमित शाह से नजदीकी भी काम आई।