![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/16_01_2022-fog_in_shamli_22385822.jpg)
RGAन्यूज़
Meerut Weather News Update मौसम विज्ञानियों ने अब जल्द ही बारिश की भी आशंका जताई है। मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा देखा गया। दिन में गलन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे
Weather In Meerut Today प्रदेश में सबसे ज्यादा मेरठ में कहर बरपा रही सर्दी।
मेरठ,। Meerut Weather Update भीषण सर्दी से जनपदवासी हलकान हैं। शनिवार को जनपद प्रदेश में न सिर्फ सबसे ठंडा रहा, बल्कि यहां का अधिकतम तापमान कुल्लू और मनाली जैसे हिल स्टेशनों से भी कम रहा। दिन में गलन के मारे लोगों की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हुई। सूर्य देव सुबह से छाए कुहासे से बाहर नहीं आ सके। कब सुबह हुई और कब शाम घिर आई पता ही नहीं चला। वहीं रविवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ ही हुई। सड़कों पर वाहना चलाने में चालकों को दिक्कतों का सा
हिल स्टेशनों से ज्यादा ठंड
शनिवार को तापमान का अनूठा संयोग रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन भर अधिक ऊंचाई वाले बादल छाए रहे। दिन में कंपकंपी बंद होने का नाम नहीं ले रही थी, शाम घिरते ही ठंड कहर बन गई। दिन में जनपद में ठंड ने इस कदर पैर पसारे कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों के अधिकतम तापमान से मेरठ का तापमान कम दर्ज किया गया। मसूरी, शिमला और जम्मू से कहीं अधिक ठंडा मेरठ का दिन रहा। प्रदेश में मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा
42 वर्षों में रिकार्ड गिरावट
दिन के तापमान में इतनी गिरावट यदा कदा ही देखी गई है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि 1980 से अगर आकलन करते हैं तो केवल वर्ष 2011, 2004, 2003 और 1999 में अधिकतम तापमान 11 डिग्री से कम रहा था। डा. सुभाष ने कहा कि आगे भी मौसम की स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। 16 से 22 जनवरी के बीच तीन पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे 20 से 22 जनवरी के बीच एनसीआर में बारिश होने की आशंका है।