पंजाब चुनाव 2022ः जालंधर नार्थ से बावा हैनरी के मुकाबले नहीं था कोई और दावेदार, पिछली बार मिली थी बड़ी जीत

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

साल 2017 के चुनाव में अवतार सिंह जूनियर हैनरी ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। वह 32291 वोट के अंतर से जीते थे पिछला चुनाव। इस बार भी उनके मुकाबले में टिकट का कोई दूसरा दावेदार नहीं था। उनकी टिकट सबसे पहले ही क्लियर हो गई थी

Punjab Chunav 2022 जालंधर उत्तरी सीट से निवर्तमान विधायक बावा हैनरी। फाइल फोटो

 

जासं, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को पहली सूची जारी कर दी है। जालंधर की नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने साल 2018 में चुनाव लड़ने वाले सात चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि एक चेहरे को बदल दिया है। जालंधर की राजनीति में यह बड़ा उलटफेर है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी आदमपुर से अपनी टिकट नहीं बचा सके। वहीं नकोदर सीट पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि अन्य सीटों पर कांग्रेस ने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारा है। जालंधर नार्थ से एक बार अवतार सिंह जूनियर उर्फ बावा हैनरी पर भरोसा जताया गया है।

सबसे पहले क्लीयर हुई बावा हैनरी की टिकट

जालंधर नार्थ हलके पर हैनरी परिवार का दबदबा है। साल 2017 के चुनाव में अवतार सिंह जूनियर हैनरी ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। वह 32,291 वोट के अंतर से जीते थे पिछला चुनाव। इस बार भी उनके मुकाबले में टिकट का कोई दूसरा दावेदार नहीं था। उनकी टिकट सबसे पहले ही क्लियर हो गई थी। नार्थ सीट पर हैनरी परिवार ने कई चुनाव जीते हैं और यहां कांग्रेस का एक बड़ा वोट बैंक है। जिन चुनावों में हार मिली है, उनमें भी मुकाबला काफी नजदीकी रहा था। बावा हैनरी शहर के सभी कांग्रेसी विधायकों में सबसे युवा हैं। विदेश में पढ़े हैं, ट्रांसपोर्ट बिजनेस हैं। वह अपनी बात बेहिचक कहने का दम रखते हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री अवतार हैनरी की भी जनता में अच्छी पकड़ है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.