लगातार दूसरा दिन कोल्‍ड डे, मौसम विभाग ने आगरा को लेकर दिया ये अनुमान

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Today Agra Weather News Update आगरा में लगातार दूसरे दिन कोल्‍ड डे कंडीशन है। चार दिन से यहां धूप नहीं निकली है मंगलवार को भी धूप न निकलने के आसार हैं। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट है। महज पांच डिग्री सेल्सियस का दोनों के बी

: आगरा में सिकंदरा पर मंगलवार सुबह इस तरह का नजारा रहा।

आगरा, । सर्दी का सितम तो अब शुरू हुआ है। मकर संक्रांति बीत जाने के बाद आगरा में ठंड चरम पर है। मंगलवार को लगातार दूसरा दिन है, जब मौसम विभाग ने आगरा में कोल्‍ड डे कंडीशन बताई है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में महज पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। चार दिन से यहां धूप नहीं निकली है। इसका सीधा असर पर अब जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। बच्‍चे और बुजुर्ग घरों में बंद हैं। बाहर अलाव जल रहे हैं तो घर के अंदर हीटर।

आगरा में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान, दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह भी सूर्य देव नजर नहीं आए हैं। सुबह हल्‍का कोहरा रहा, जो 10 बजे तक पूरी तरह से छंटा नहीं है। सुबह से ही गलन का अहसास हो रहा है। बादल सुबह से छाए हुए हैं, इस वजह से आज भी दिनभर धूप नहीं निकलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज कोल्‍ड डे रहेगा, सर्द हवा चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ था, यह 12.1 डिग्री रहा था। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है।

इस पूरे सप्‍ताह राहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्‍ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। 19 जनवरी को कोहरा रहेगा, 20 और 21 जनवरी को बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होने का अनुमान है। 23 जनवरी तक फिलहाल सर्दी चरम पर रहने के आसार व्‍यक्‍त किए गए हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.