RGAन्यूज़
अलीगढ़ में सात विधानसभा सीटों पर कुल 81 लोगों ने नामांकन किया है इनमें से केवल 13 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आधी आबादी को राजनीति की अधूरी भागीदारी क्यों मिल रही है
विधानसभा चुनाव में इस बार भी आधी आबादी ने अधूरी दावेदारी की है।
, अलीगढ़। विधानसभा चुनाव में इस बार भी आधी आबादी ने अधूरी दावेदारी की है। अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर दाखिल 81 नामांकनों में 13 महिलाओं ने ही पर्चा भरे हैं। भाजपा व सपा-रालोद गठबंधन ने सात में से एक-एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। बसपा व कांग्रेस ने दो-दो महिलाओं को मौका दिया है। अन्य नौ महिला प्रत्याशी छोटे दल व निर्दलीय हैं। जिले की सातों सीटों पर पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होना है। 14 से 21 जनवरी के बीच नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विधानसभा वार महिलाओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र, कुल नामांकन, महि
खैर, आठ, 2
बरौली, 13, 2
अतरौली, 14,
छर्रा, 11,
कोल, 11, 0
शहर, 14, 4
इगलास, 9, 1
खास बातें
- - 81 नामांकन में से महज इस बार 13 महिलाओं ने ही भरे हैं पर्चे।
- - 01-01 महिला उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है इस बार भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन से।
- - 02-02 महिला उम्मीदवार हैं बसपा व कांग्रेस से।
छोटे दलों पर नज
बरौली विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से शशि राजपूत व आप से सुनीता वर्मा ने पर्चा भरा है। अतरौली से निर्दलीय अखिल देवी, मौलिक अधिकार पार्टी से उर्मिला देवी व निर्दलीय मंजू रानी ने पर्चा भरा है।
प्रमुख दलों ने की कंजूसी
राष्ट्रीय व राज्य स्तर से प्रमुख दल भले ही महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने की वकालत करते हों, लेकिन महिलाओं को हक देने में वह भी पीछे हैं। भाजपा ने सात में से महज शहर सीट से विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को महिला उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन में महज सपा ने छर्रा विधानसभा सीट से लक्ष्मी धनगर को महिला उम्मीदवार के तौर पर मौका दिया है। बसपा ने शहर सीट से रजिया खान व खैर से चारू केन को चुनाव लडऩे का मौका दिया हैं। कांग्रेस ने इगलास से प्रीती धनगर व खैर से मोनिका सूर्यवंशी को चुनाव में उतारा है।
मतदान में रहती है बड़ी भागीदारी
जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भले ही महिला प्रत्याशियों की संख्या कम हो, लेकिन मतदान में आधी आबादी की बड़ी भूमिका रहेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में आधी आबादी भारी पड़ी थी। मतदान करने वालों में पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं की संख्या थी। 63.35 फीसद पुरुषों ने मतदान किया था, जबकि 63.63 फीसद म
धजिले पर नजर
- 07 विधानसभा क्षेत्र है जिले में
- 2764934 मतदाता है जिले में
- 1472833 पुरुष मतदाता हैं जिले में
- 1291930 महिला मतदाता हैं जिले में