चाचा आश्वस्त, करहल से होगी भतीजे की बड़ी जीत, जानिए और क्या बोले शिवपाल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

मैनपुरी जिले के करहल के गांव अंडनी पहुंचे शिवपाल यादव। कहा कि 2022 समाजवादी पार्टी का समय है। भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव के सवाल पर कहा कि यहां उनकी रिकार्ड जीत होगी जो इतिहास में दर्ज होगी

मैनपुरी जिले के करहल के गांव अंडनी पहुंचे शिवपाल यादव।

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सोमवार शाम मैनपुरी जिले के करहल के गांव अंडनी पहुंचे। वह यहां सपा के वरिष्ठ नेता मातादीन यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त करने आए थे। संवदेना व्यक्त करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 समाजवादी पार्टी का समय है। भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव के सवाल पर कहा कि यहां उनकी रिकार्ड जीत होगी, जो इतिहास में दर्ज होगी। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.