RGAन्यूज़
Road Accident in Agra छुट्टी पर घर आये सैनिक की सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई थी मौत। मृतक के शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम। ब्लॉक शमसाबाद क्षेत्र के धिमश्री का रहने वाला था मृतक जवान।
सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जामशमसाबाद फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगाते क्षेत्रिय लोग
आगरा,। शमसाबाद क्षेत्र के फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सेना के जवान को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में जवान की मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मुआवजे को मांग करते हुए क्षेत्रीय लोगों ने शमसाबाद फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
गांव धिमश्री निवासी एसपी अहमद खान जो कि सेना में थे। वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर पर आए हुए थे। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर से बाइक लेकर सर्विस कराने के लिए शमसाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद मार्ग पर एलडी कोल्ड स्टोर के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को जवान के स्वजनों ने शव को शमसाबाद फतेहाबाद मार्ग रोड स्थित धिमश्री पर रख दिया और जाम लगा दिया। साथ ही काफी संख्या में क्षेत्र के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। स्वजनों ने बताया कि 24 घंटे निकल गए। लेकिन अभी मुआवजे का कोई आश्वासन नहीं मिला है। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार ने बताया मृतक एमईएस यूनिट में जम्मू कश्मीर तैनात थे। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अ
मृतक के हैं दो बच्चे
मृतक जवान एसपी अहमद खान के दो बच्चे हैं। एक बेटी जिसका नाम इसाना उम्र 5 वर्ष है। बेटे का नाम आतिफ उम्र 4 वर्ष है।
क्षेत्र में शोक की लहर
सड़क हादसे में जवान की मौत की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव के साथ-साथ आस-पास के गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काफी संख्या में लोग स्वजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।