![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_01_2022-itbp_22414209.jpg)
RGAन्यूज़
Republic Day India देश में आज 73वें गणतंत्र दिवस की धूम है। राजधानी दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। देश की सीमाओं पर डटे जवान भी इस पर्व को मना रहे हैं। लद्दाख में हिमवीरों ने भी
लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस
नई दिल्ली। पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ भव्य परेड निकाली जाएगी। वहीं, देश की सीमाओं पर मुस्तैद जवान भी लोकतंत्र के इस पर्व को मना रहे हैं। हड्डियों को गला देने वाली ठंड हो या भीषण गर्मी, किसी भी स्थिति में वतन के रखवालों का जोश कम नहीं होता।
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को आईटीबीपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आईटीबीपी के हिमवीरों का राष्ट्र को नमन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि आईटीबीपी के जवान लद्दाख के जिस इलाके में तैनात हैं, वहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। लद्दाख में आईटीबीपी के जवान 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। वीडियो में इन हिमवीरों को भारत माता और आईटीबीपी की जय के नारे लगाते देख सकते हैं।