तृतीय पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर काव्य गोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम

Praveen Upadhayay's picture

RGA News bly (chief editor)

सुप्रसिद्ध कवि श्री सत्यपाल सजग को दिया गया 'कुमुद' स्मृति-- साहित्य सम्मान

बरेली 22 दिसंबर। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप 'कुमुद' स्मृति -सम्मान समिति के तत्वावधान में कुमुद जी की तृतीय पुण्यतिथि पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कुंवरपुर में हुआ जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार डॉ दिनेश गोस्वामी जी ने की मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर जी रहे विशिष्ट अतिथि साहित्यकार श्री शिव शंकर यजुर्वेदी एवं लाल कुआं से पधारे सुप्रसिद्ध कवि श्री सत्य पाल सजग रहे कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार श्री रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने किया।
  कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना एवं दीप प्रज्वलन सेहुआ वंदना श्री रीतेश सहानी ने प्रस्तुत की।
 कार्यक्रम में सभी ने साहित्यकार, आचार्य स्मृति शेष ज्ञान स्वरूप कुमुद जी को शत शत नमन किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी जी ने कहा कि 'कुमुद' जी को उनके साहित्य के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
 कार्यक्रम में साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए लाल कुआं से पधारे सुप्रसिद्ध कवि श्री सत्यपाल सजग जी को 'कुमुद' स्मृति - साहित्य सम्मान प्रदान किया गया सम्मान स्वरूप उत्तरीय प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्थापक/ सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किया।
   देर शाम तक चली काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया।
काव्य गोष्ठी में सर्व श्री विशन स्वरूप शर्मा, कमल कांत तिवारी, डॉ राम शंकर शर्मा प्रेमी, एस ए हुदा, सुधीर कुमार चंदन, सुरेंद्र बीनू सिन्हा , पुनीत जौहरी एड., सत्यवती सक्सेना, विशाल गुप्ता, रामधनी निर्मल, अनिरुद्ध शर्मा अनु, एके सिंह तन्हा, नत्थू लाल सदाचारी, रमेश चंद्र रंजन, सतीश शर्मा, रजत कुमार, धर्मपाल सिंह धर्म, उत्पल स्वरूप, वी पी सक्सेना मायूस, मनोज दीक्षित टिंकू, सुलीला रानी सक्सेना सत्यम सुरेखा, शांतम सुरेखा, पूनम सक्सेना, प्रीती सक्सेना, शंकर स्वरूप, अनुज सक्सैना, अभय सक्सेना एवं आलेख सक्सेना आदि उपस्थित रहे
 कार्यक्रम के अंत में आभार संस्था के संस्थापक सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी का कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया।
 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.