RGAन्यूज़
UP Election 2022 बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आगरा में दो फरवरी को करेंगी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा। कोविड प्रोटोकॉल के चलते कोठी मीना बाजार ग्राउंड में होने वाली सभा में 500 लोगों को ही शामिल होने की अनु
आगरा के कोठी मीना बाजार ग्राउंड में दो फरवरी को बसपा सु्प्रीमो मायावती की रैली प्रस्तावित है।
आगरा, । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती दो फरवरी को ताजनगरी से चुनावी रैलियों का शंखनाद करेंगी। वह कोठी मीना बाजार मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह रैली आगरा मंडल की होगी। इसमें अधिक लोग नहीं रहेंगे। कोविड प्रोटोकाल के तहत फिलहाल सिर्फ पांच सौ लोगों के बैठने की ही व्यवस्था की जा रही है। 2022 के चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो की यह पहली चुनाव प्रचार रैली होगी। बसपा सुप्रीमो की रैली में सीमित संख्या में ही लोग रहें
आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने बताया कि दो फरवरी को कोठी मीना बाजार मैदान पर पार्टी सुप्रीमो की रैली होगी। यह उनकी पहली रैली है, इसिलए तैयांरियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडल स्तरीय इस रैली में मंच पर पार्टी प्रत्याशी भी होंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया। यहां मंच से लेकर लोगों के बैठने के स्थान तक को देखा। जिलाध्यक्ष धीरज बघेल ने बताया कि निर्वाचन आयोग और कोविड प्रोटोकाल की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए रैली होगी। आयोजन की अनुमति के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। रैली में फिलहाल पांच सौ लोगों के बैठने की ही व्यवस्था की ही रूपरेखा तैयार की जा रही है। 31 जनवरी के बाद यदि गाइडलाइन में कोई बदलाव होता है तो उसके अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बसपा सुप्रीमो इस मैदान इससे पहले भी कई बार रैली कर चुकी हैं, जिनमें काफी भीड़
पीएम मोदी भी इस मैदान कर चुके हैं रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोठी मीना बाजार मैदान पर तीन बार रैली को संबोधित कर चुके हैं। दो बार प्रधानमंत्री रहते हुए और एक बार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में। इस मैदान पर वह पहली बार 23 नवंबर 2013 को रैली को संबोधित करने आए थे। तब वह 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर 2016 और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 9 जनवरी 2019 को यहां रैली को संबोधित करने आ चुके हैं।