

RGAन्यूज़
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए समर्पित राजा साहब ने टेक्निकल स्कूल के लिए अपने घर को भी दे दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के कार्यों की सराहना की।
अलीगढ़,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में जाट राजा महेंद्र सिंह की जमकर तारीफ की। पीएम ने राजा साहब के देश के प्रति किए गए त्याग और समर्पण की तारीफ की ही शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की भी सराहना
राजा महेंद्र प्रताप सिंह के कार्यों को प्रधानमंत्री ने सराहाधानमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजा साहब ने टेक्निकल स्कूल की स्थापना के लिए अपने घर को ही सौंप दिया था। अलीगढ़ और मथुरा में स्कूलों की स्थापना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी हाल में ही अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का सौभाग्य मिला। लोगों में शिक्षा के प्रति उन जैसी ही जीवंतता होनी चाहिए, तभी शिक्षा की भावना का प्रसार होगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए बूथ स्तर पर व्यवस्था की थी। जिले में करीब चार हजार से अधिक बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाट शिरोमणी राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जिक्र किया। उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य की सराहना की। इससे पूरा समाज प्रसन्न है। पीएम का यह संदेश हम सभी के लिए पाथेय है। भाजपा मीडिया प्रवक्ता आशीष कुमार ने बताया कि तमाम जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर पीएम को सुना गया।
कल आएंगे विधानसभा चुनाव के मत पत्र
अलीगढ़ । विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों जाेरों पर चल रही हैं। विधानसभावार प्रत्याशियों के वरीयता क्रम पर भी मंगलवार को मुहर लग जाएगी। चुनावों के लिए प्रयुक्त होने वाली ईवीएम में सेट किए जाने के लिए मत पत्र प्रयागराज से मंगलवार को आ जाएंगे। इसके बाद मतपत्रों को ईवीएम में सेट करने का काम होगा। जिले की सभी विधानसभाओं में कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कोल में 9, शहर में 11, इगलास में 5, बरौली में 7, छर्रा में 10, अतरौली में 11 एवं खैर विधानसभा क्षेत्र में 7 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान में प्रयोग होने वाली ईवीएम के लिए मतपत्रों का प्रारूप प्रशासन ने पहले ही तैयार कर लिया था। अब उसे छपने के लिए गवर्नमेंट प्रेस प्रयागराज भेजा गया है। इसके लिए मतपत्र प्रभारी व डीपीआरओ धनंजय जायसवाल के नेतृत्व में टीम 2 दिन पहले ही प्रयाग राज रवाना हो चुकी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतपत्र मंगलवार तक छपकर आ जाएंगे।