

RGAन्यूज़
UP Assembly Election 2022 आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को होना है मतदान। बुधवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां। गल्ला मंडी समिति सहित पांच क्षेत्रों में तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप। 10 फरवरी की शाम
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: आगरा में मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। गुरुवार को मतदान होगा।
आगरा, । विधानसभा चुनाव-2022 का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। बुधवार को गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड सहित पांच क्षेत्रों से 3911 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। गुरुवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इससे पूर्व सुबह साढ़े पांच से छह बजे से ईवीएम पर माकपोल होगा। यह सभी दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। 34.61 लाख वोटर हैं जिसमें 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 32 हजार है। दिव्यांग और 80 साल से अधिक 62 हजार मतदाता हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार थमने के बाद किसी तरीके का बड़ा कार्यक्रम नहीं हो स
इन क्षेत्रों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
- गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड : यहां से आगरा उत्तर, दक्षिण, कैंट, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों की।
- मंडी फतेहाबाद : यहां से फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों की।
- मंडी समिति फतेहपुरसीकरी : यहां से फतेहपुरसीकरी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों की।
- मंडी समिति खेरागढ़ : यहां से खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों
- एमआर पीजी कालेज भदरौली बाह : यहां से बाह विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों की।
हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग कंट्रोल रूम
जिला प्रशासन ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग कंट्रोम रूम गठित किया है। इससे शिकायतों का जल्द और आसानी से निस्तारण हो सकेगा।
यह हैं टेलीफोन नंबर
विधानसभा क्षेत्र का नाम, टेलीफोन नंबर
- एत्मादपुर, 22612
- आगरा कैंट, 2261207
- आगरा दक्षिण, 2261204
- आगरा उत्तर, 2261202
- आगरा ग्रामीण, 2261208
- फतेहपुरसीकरी, 2261203
- खेरागढ़, 2261206
- फतेहाबाद, 2261201
- बाह, 2261209
शराब की दुकानें आज शाम से होंगी बंद
चुनाव प्रचार पर रोक लगने के साथ ही मंगलवार शाम छह बजे से जिले की शराब की सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि नौ फरवरी, दस फरवरी की शाम छह बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद दुकानें खुल सकती हैं।