![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/08_02_2022-congress_and_chunav_22449605.jpg)
RGAन्यूज़
UP Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नामांकन के अंतिम दिन प्रयागराज की मेजा विधान सभा सीट से माधवी राय का टिकट काटकर यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की बहू शालिनी द्विवेदी पर दांव लगाया है।
UP Vidhan Sabha Election 2022: कांग्रेस ने प्रयागराज के मेजा विधान सभा सीट पर दूसरा उम्मीदवार घोषित कर दिया
प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में सीटों पर प्रत्याशियों के बदलाव भी नजर आते रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नामांकन के आखिरी दिन यानी आज मंगलवार को ऐन मौके पर प्रयागराज के मेजा विधान सभा सीट पर दूसरा उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी हाईकमान ने माधवी राय का टिकट काटकर यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की बहू शालिनी द्विवेदी पर दांव लगाया है। आनन फानन में शालिनी नामांकन क
माधवी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं, जिलाध्यक्ष की बहू को टिकट
कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने सोमवार को प्रयागराज मंडल के 22 सीटों में बचे 10 पर प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया। इसमें मेजा विधान सभा सीट से माधवी राय को टिकट दिया गया था। वह मेजा के बसैनपुर गांव की रहने वाली हैं। एलएलबी के अलावा पीजीडीसीए और लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर चुकी हैं। 2015 से कांग्रेस से जुड़ी हैं। वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सुबह पार्टी हाईकमान को यह जानकारी मिली की माधवी का वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है। इस लिहाज से अचानक यह फैसला लिया गया कि दूसरा उम्मीदवार घोषित किया
शालिनी काशी विद्यापीठ से कर रहीं पीएचडी
पार्टी ने फौरन यमुनापार के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की बहू शालिनी द्विवेदी पर दांव लगा दिया। मूलत: वाराणसी के घुरामन गांव के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर सूर्य प्रकाश द्विवेदी की बेटी शालिनी की शादी तीन महीने पहले यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी के बेटे मधुकांत के साथ हुई। मधुकांत साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शालिनी काशी विद्यापीठ से समाजशास्त्र में पीएचडी कर रही हैं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जानी
फूलपुर सीट से दो कांग्रेसियों ने ठोकी ताल
प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा सीट से दो कांग्रेसियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया। पार्टी ने इस सीट पर सिद्धनाथ मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। उनके अलावा विनय दुबे ने भी नामांकन कर दिया है। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि यदि विनय नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो पार्टी उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा देगी।
माधवी ने लगाया आरोप
अब तक मेजा सीट से प्रत्याशी रहीं माधवी राय ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने पार्टी के ही कुछ नेताओं के साथ बैठक कर उनका नाम वोटर लिस्ट से कटवाया है। यह सब चाल बहू को चुनावी मैदान में उतारने के लिए किया गया है।