

RGAन्यूज़
UP Assembly Election 2022 जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में कमल खिला हुआ है। इस बार मतदाताओं ने किसके हक में मतदान किया तो जातियों ने किसको नेता चुना इसको लेकर प्रत्याशियों और विभिन्न दलों के अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे दिन चिंतन करते रहे
आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में कमल खिला हुआ है
। चुनावी रण में जुटे योद्धाओं को मतदान के बाद भागदौड़ से राहत रही, तो किस बूथ पर कितना मजबूत ये आंकड़े पूरा दिन लगते रहे। मतदान एजेंट द्वारा एकत्र किए बूथ बार आंकड़ों को खंगाला गया तो अलग-अलग दावे भी हुए। हर बूथ के जातिगत आंकड़े के आधार पर कयास लगे और जीत, हार के समीकरण तय किए गए।
जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में कमल खिला हुआ है। इस बार मतदाताओं ने किसके हक में मतदान किया तो जातियों ने किसको नेता चुना इसको लेकर प्रत्याशियों और विभिन्न दलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे दिन चिंतन कर
छावनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपनी वापिसी के लिए पूरी ताकत झोंकी है, तो बसपा से सीधी टक्कर मानी जा रही है। भजापा बसपा के बूथों पर अपने वोट होने का दावा कर रही है, तो सपा दोनों के वोट बैंक वाले क्षेत्र में साइकिल दौड़ने के दावे कर रही है। कांग्रेस भी अपने वोटों का गणित लगा रही है।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दो बार से कमल खिलाने वाले योगेंद्र उपाध्याय को भाजपा हर बूथ पर मजबूत बता रही है। कुछ मुस्लिम एवं जाटव वोट मिलने का दावा भी किया जा है, तो सीधे मुकाबले में रही बसपा प्रत्याशी भी ब्राह्मण होने के कारण ब्राह्मण वोटों में सेंध मानी जा रही है। सपा इस सीट पर वैश्य प्रत्याशी होने के कारण भाजपा के परंपरागत वोटों में सेंध लगने का दावा कर रही है। कांग्रेस का भी ब्राह्मण प्रत्याशी है, जो संघर्ष
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपने जीत का अंतर आंकने में लगी है, तो सपा, बसपा, कांग्रेस अपनी मजबूती के समीकरण बता रहे हैं।
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान फीसद अधिक होने के साथ ही जिले में दूसरे स्थान पर रहा है। यहां भाजपा को बसपा चुनौती दे रही है, लेकिन निर्णायक बघेल वोट के बूथों के आंकड़े खंगाले जा रहे हैं। सपा, कांग्रेस में भी कयासों का दौर चल रहा है।
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को गठबंधन के महेश जाटव से चुनौती है। भाजपा के परंपरागत वोट जाटों को लेकर यहां अलग-अलग कयास लगा
फतेहाबाद में ब्राह्मण बूथों के साथ ही ठाकुर एवं निषाद बूथों के आंकड़े खंगाले जा रहे हैं। यहां भाजपा को सपा से चुनौती है, तो बसपा प्रत्याशी ठाकुर होने के कारण समाज में सेंध लगाई है। भाजपा यहां निषाद पर कब्जा जमाए रखने की बात कह रही है, जबकि सपा इन बूथों पर अपने मतों को खंगाल रही है। उसने 20 फीसद से अधिक सेंध लगाई है। इसका कारण मौजूदा विधायक जितेंद्र वर्मा को माना जा रहा है, वे टिकट कटने के बाद भाजपा छोड़कर, सपा जिलाध्यक्ष बनके कई सीटों पर नुकसान कर
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का टिकट काट दिया है। यहां पर भाजपा और रालोद में सीधी टक्कर है, चाहर वाटी क्षेत्र में जमकर हैंडपम्प चला है, तो जाटों के दूसरे क्षेत्र में कमल भी खिला है। बसपा ने भाजपा के परंपरागत वोट लोधी पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस भी संघर्ष में है।
खेरागढ़ में भाजपा की कांग्रेस से सीधे टक्कर है। भाजपा के परंपरागत वोट ठाकुरों पर कांग्रेस ने यहां कब्जा जमाया है, तो कुछ छिटक भी गया है। बसपा ने कुशवाहा और अनुसूचित वोट के दम पर समीकरण बना रही है, तो रालोद भी संघर्ष कर
बाह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा फिर से कमल खिलाने को पूरी ताकत झोकी तो बूथों पर साइकिल भी जमकर दौड़ी। क्षत्रिय, ब्राह्मण, निषाद बाहुल्य इस सीट पर अनुसूचित जाति भी निर्णायक भूमिका में है। इस सीट पर भाजपा ने वर्ष 2017 में बसपा को हराया था, तो वर्ष 2012 में सपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार ब्राह्मण, ठाकुर, निषाद में सेंध लगने की बात है, जिसे भाजपा की कमजोरी माना जा रहा है, तो सपा प्रत्याशी के ब्राह्मण होने के बाद भी ब्राह्मण वोट आंकड़े अनुसार नहीं मिलने की भी चुनावी गणित में चर्चा हो रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा बनाकर ताकत झोंकी है, तो कांग्रेस प्रत्याशी भी ब्राह्मण होने के कारण उनकी भी समाज में सेंध मानी जा रही है।
जिले की सभी नौ सीटें पार्टी जीत रही है। भाजपा की कार्यशैली को सर्व समाज ने पसंद किया है। केंद्र आैर राज्य की सरकार ने वंचितों के लिए कार्य किया है। इसलिए कमल खिलेगा।
गिर्राज सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष भाजपा
सभी सीटों पर गठबंधन भाजपा को चुनौती दे रहा है। पार्टी कई सीटें जीतने की स्थित में हैं। हमने बूथों को मजबूती से लड़ा है, जल्द ही आंकड़े सभी के सामने आ जाएंगे।
वाजिद निसार, महानगर अध्यक्ष, सपा
खेरागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस जीत रही है। अन्य सभी सीटों पर पार्टी फाइट में है। राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा ने जो मेहनत की है, उसका यह परिणाम है। नतीजे चौंकाने वाले होंगे।