![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_02_2022-sp_baghel_22461980.jpg)
RGAन्यूज़
UP Vidhan Sabha Election 2022 मैनपुरी में करहल सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ हुई। शनिवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के आसपास गढि़या और कुरियन गांव के बीच एकदम से लोगों ने प्रचार काफिले को घेरकर नारेबाजी करना शुरू कर
करहल में शनिवार देर शाम भाजपा प्रत्याशी एवं कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के सामने नारेबाजी की
आगरा। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एवं मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की गाड़ी के सामने शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने जमकर नारेबाजी की है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिंह बघेल पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के साथ नगला कुरियन इलाके में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। गढ़िया चौराहे से कुरियन के रास्ते में कुछ लाेग गाड़ी के एकदम आगे आ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। कानून राज्यमंत्री के साथ चल रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गांव में नारेबाजी करने वाले लोगों की तलाश कर रही है। बता दें करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं।