![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_02_2022-akhilesh_in_etah_22463451_153428141.jpg)
RGAन्यूज़
UP Assembly Election 2022 कासगंज के बाद एटा और फिरोजाबाद पहुंचे सपा मुखिया। बोले किसान लाइन में लगा रहा उसे खाद नहीं मिली। किसानों के आंदोलन को रोकने के लिये सड़को पर कीलें लगाईं। ट्रेक्टरों में डीजल नहीं भरने दिया
एटा के सैनिक पड़ाव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव
आगर फिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद, एटा, सिरसागंज को बताया घर का चुनाव। बोले छतों पर जिस तरह लोग दिख रहे हैं। उससे साफ दिख रहा है कि भाजपा का सफाया होने वाला है। भाजपा वाले अभी नहीं आए होंगे। अब सोचेंगे की आए या नहीं। भाजपा झूठी पार्टी है या नहीं। किसान से कहा था की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन फसल का पैसा तक नहीं दे पाई। खाद नहीं दे पाई और बोरी में से चोरी हो गई। कहते थे कि हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करेंगे, लेकिन पेट्रोल इतना महंगा कर दिया कि गाड़ी नहीं चल पा रही हैं। बोले 11 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। सपा सरकार बनेगी तो सभी पद भरे जायेंगे। कोरोना के कारण कई नौजवान ओवर एज हो गए उन्हें उम्र की छूट दी जाएगी। बीएड बीटीसी वालों को मौका मिलेगा
सिरसागंज विस क्षेत्र के गुड़ मंडी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा जब अक्षय सांसद थे तब देखा होगा। सड़कें बनाई। जहां बीहड़ की तरफ जाने मैं डरते थे। वहां एक्सप्रेस बनाया।
कारोबारियों के लिए ग्लास सिटी बनायेंगे। ताकि उद्यमियों को राहत मिले। किसानों का आलू न खराब न हो। किसान को घाटा न हो, इसके लिए काम होगा। बजट से किसानों की मदद के लिए अलग से पै
ये चुनाव किसानों की खुशहाली के साथ सम्मान का चुनाव भी है। खेत को बचाना और अपने वोट को भी बचाना।
हम भाजपा वालों को बधाई देना चाहते हैं। कहते हैं कि परिवार बड़ा हो गया। हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। अब वे हमारे रिश्तेदारों का सफाया कर रहे हैं। उन्हें यहां से कोई प्रत्याशी नहीं मिला। बीजेपी के घोषणा पत्र में ही बात झूठी है। विज्ञापन में जो तस्वीर थी वो झूठी थी। कानून व्यवस्था पर बात करते हैं। सब जानते हैं कि हाथरस की बेटी के साथ क्या किया। परिवार वालों को मुंह दिखाए बिना सम्मान के अंतिम संस्कार कर
गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी मार डाला। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर यूपी में हुए। हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पूरे देश में यूपी का आईपीएस फरार है। माफिया के लिए पिच आईपीएस बना रहा हैं। देश में सबसे ज्यादा मुकदमें यूपी के मुख्यमंत्री पर दर्ज हैं। वे सुबह अपना चेहरा देखते हैं और फिर बयान देने लगते हैं।
फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज सपा की सरकार में शुरू हुआ था। पीने के पानी और सिंचाई का इं
घर के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। ए घोषणा के बाद भाजपा घबराई हैं। घोषणा पत्र में कह रहे हैं की रेट कम करेंगे। हम पूछते है की ज्यादा क्यों वसूले। किसान सम्मान निधि मैं 500 रुपए महीने मिलते हैं। जब बिजली फ्री मिलेगी को कितना मिलेगा। हमारे कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। महिलाओं के लिए सम्मान राशि 18000 हर साल दिया जाएगा। एंबुलेंस बढ़ेगी। 112 की गाड़ियां भी नहीं बदली। हम नई गाड़ियां
कोरोना के समय सबसे ज्यादा संकट व्यापारियों पर आया। व्यवस्था ठप हो गई। हम व्यापारियों की मदद करेंगे।
सपा से भाजपा में शामिल हुए प्रत्याशी पर तंज कसा कि पुराने घाघ अब छोड़कर चले गए हैं। ज्यादा वोट से उन्हें हराओगे तो लौटकर नहीं आ पाएंगे।
एटा में बोले बाबा लैपटॉप बांट रहे खुद को नहीं आता कंप्यूटर भी
एटा के सैनिक पड़ाव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव की घोषणा से पहले विजय रथ लेकर आने का जिक्र किया। बोले साइकिल वाले इस मैदान को हमेशा भर देते हैं, यह मैदान मेरा अच्छी तरह परिचित है। एटा की पूरी सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में आने वाली हैं, दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानतें भी नहीं बचेंगी। पहले चरण में जो वोट पड़ा है, पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है। ये तीसरे चरण का चुनाव है, वैसे तो चुनाव परिणाम 10 मार्च को आना है, लेकिन असली परिणाम तो अभी सामने आ गया। हाल ही में भाजपा के बड़े नेता कासगंज आए थे, बीजेपी के लोगों के भाषण आपने सुने होंगे। भाजपा वाले झूठ बोलते हैं, भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं और बड़े नेता बड़ा झूठ। डबल इंजन की सरकार कहती है कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन किसानों को खाद मिली न पानी। किसानों को जो बोरी खाद की मिली उसमें पांच किलो चोरी हो गई। किसान भूखा मर रहा था, मगर बाबा लेपटाप बांट रहे थे। बाबा खुद कंप्यूटर नहीं चला पाते, बाबा का प्रिय काम गोसेवा और सांड़ पकड़ना है, लेकिन एक भी सांड नहीं पकड़ पाए।
अखिलेश बोले कि भाजपा की भाषा बदल गई है। पंचायत चुनाव कैसे हुआ यह पूरे उत्तर प्रदेश ने देखा। सब जगह धांधली हुई, मगर यहां बच गया। भाजपाइयों ने चुनाव में माताओं, बहनों के कपड़े फाड़ दिए थे। ये लोग कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं, आपके बगल में हाथरस है, वहां की बेटी को ये न्याय नहीं दिला पाए। कासगंज में नौजवान की हिरासत में मौत हो गई। गोरखपुर में पुलिस के लोग व्यापारी से वसूली करने पहुंच गए और उसे इतना मारा कि जान चली गई। जो अपराधी फरार हैं वे भाजपा की सरकार में ही फरार हैं। महिलाओं के साथ उत्पीड़न और अन्याय होता है। मानवाधिकार आयोग को उत्पीड़न की तमाम शिकायतें पहुंच रहीं हैं। भाजपा की सरकार में आइपीएस फरार हो गए और फर्जी एनकाउंटर कराए। जनता सबसे ज्यादा अपमानित हो रही है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि सपा की सरकार बनेगी तो कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। अपराध की सूचना मिलने पर सबसे पहले पुलिस पहुंचेगी। 100 नंबर की गाड़ियां दुगनी कर दी जाएंगी। बाबा मुख्यमंत्री ने 100 को 112 कर दिया।
कासगंज में कहा, बाबा की गर्मी हो गइ ठंडी
इससे पहने कासगंज में सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले कि पहले चरण के चुनाव के रिजल्ट का आभास बीजेपी को हो चुका है। आपने भाजपा नेताओं के भाषण सुने होंगे जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। सबसे बड़ो नेता सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं। किसान लाइन में लगा रहा उसे खाद नहीं मिली। किसानों के आंदोलन को रोकने के लिये सड़को पर कीलें लगाईं। ट्रेक्टरों में डीजल नहीं भरने दिया।
अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा बमला बोलते हुए कहा कि बाबा कह रहे थे गर्मी निकाल देंगे पहले चरण के बाद ही बाबा की गर्मी निकल गई। सपा की सरकार बनेगी तो सबसे पहले युवाओं के हाथों को काम देने का काम किया जायेगा। खाली पड़ीं 11 लाख नौकरिया भरी जाएंगी। सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री और किसानों को फ्री सिंचाई का पानी दिया जाएगा। डीजल पेट्रोल महंगे होने से गरीब की मोटर साइकिल नहीं चल पा रही। भाजपा गरीबों का पैसा अमीरों को दे रही है। कासगंज जिले के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंच हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार देकर भविष्य बनाने का काम सपा सरकार करेगी। जब जब समाजवादी सरकार बनती है। जनता के लिए कार्य करती है। स्वास्थ्य के लिये बड़े अस्पताल बनाने का काम किया जाएगा। 26 जनवरी 2018 को कासगंज में दंगा कराने का काम भाजपा ने किया। भाजपा सरकार में माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं। सरकार के मंत्री किसानों को कुचल रहे हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि साइकिल फर्राटे से चली है। 2017 में वोट मांगने आया था। मैंने कहा था नोटबन्दी से जनता का कोई लाभ नहीं होने वाला। 2022 में डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है। यह चुनाव किसान के मान सम्मान, प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। एक एक वोट सपा के चुनाव चिन्ह को देना। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यूपी से भाजपा को हटाने का चुनाव है, भाजपा सरकार में माफिया खुले घूम रहे हैं। तीनों प्रत्याशियों को जिताने की आपील करते हुए कहा कि सपा सरकार बनेगी तो जातीय आधार पर जनगणना करा कर सभी को न्याय देंगे।