बदायूं में अपराह्न तीन बजे तक 47.63 प्रतिशत मतदान, बूथों पर लगीं लंबी कतारें

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

LIVE Badaun Election 2022 Phase 2 Voting कोरोना के मद्देनजर वोटिंग से पहले मतदाताओं की थर्मल स्‍क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही वोटिंग के लिए उन्‍हें एक हाथ का दस्‍ताना भी दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी मतदान को लेकर उत्‍साहित 

LIVE Badaun Election 2022 Phase 2 Voting: बदायूं जिले की छह विधानसभा सीटों पर 23,85,897 मतदाता वोट डालेंगे

बरेली,। बदायूं जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। अपराह्न तीन बजे तक जिले की सभी छह सीटाेंं पर कुल मिलाकर 47.63 फीसद मतदान हो चुका था।  शुरुआत में कुछ पोलिंग बूथों से ईवीएम खराब होनेे की भी सूचनाएं आईं, जिन्‍हें तत्‍काल बदल दिया गया। सभी मतदान केंद्रों पर अब मतदाताओं की लाइनें लंबी होती जा रही हैं। कोरोना के मद्देनजर वोटिंग से पहले मतदाताओं की थर्मल स्‍क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही वोटिंग के लिए उन्‍हें एक हाथ का दस्‍ताना भी दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी मतदान को लेकर उत्‍साहित दिखे। जिले के 23,85,897 मतदाता छह सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए बूथों पर उड़ीसा और गुजरात से आए सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान तैनात किए गए 

 में अपराह्न तीन बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद (कुल मतदान- 47.63 प्रतिशत)

बिसौली 48.79

 

सहसवान 46..25

बिल्सी 47.20

बदायूं 50.15

 

शेखुपुर 50.7

दातागंज 42.70

बदायूं में दोपहर 1 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद (कुल मतदान- 35.55 प्रतिशत)

बिसौली 36.62

सहसवान 33..60

बिल्सी 36.50

 

शेखुपुर 40.50

दातागंज 31.80

बदायूं में पूर्वाह्न 11 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद (कुल मतदान- 21.44 प्रतिशत)

बिसौली 23.19

सहसवान 22..85

बिल्सी 20.52

बदायूं 19.53

शेखुपुर 26.75

दातागंज 17.10

बदायूं में सुबह 9 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद

बिसौली 10.69 प्रतिशत

सहसवान 9.2 प्रतिश

बिल्सी 8.2 प्रतिशत

बदायूं 8 प्रतिशत

शेखुपुर 10.25 प्रतिशत

दातागंज 8.5 प्रतिशत

पिछले चार चुनावों में हुई घटनाओं को देखते हुए बदायूं में 282 संंवेदनशील मतदेय स्थल और 118 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विशेष निगरानी के लिए 282 माइक्रोआब्जर्वर तैनात किए गए हैं। विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति की बात करें तो बिसौली में 4,20,580, सहसवान में 4,25,856, बिल्सी में 3,54,812, बदायूं में 3,75,370, शेखूपुर में 4,02,701 और दातागंज में 4,06,578 मतदाता हैं। जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। शेखूपुर में सर्वाधिक 62 प्रतिशत तो दातागंज में सबसे कम 57.65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का 

महिलाओं के लिए बनाए गए 30 सखी बूथ: मतदान के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में 30 सखी बूथ बनाए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच सखी बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी सभी महिलाएं लगाई गई हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक माडल बूथ बना: बिसौली में राजकीय कन्या इंटर कालेज, सहसवान में मदन लाल इंटर कालेज, बिल्सी में भदवार गल्र्स इंटर कालेज, बदायूं में श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, शेखूपुर में जूनियर हाईस्कूल कादरचौक और दातागंज में जूनियर हाईस्कूल डहरपुर कलां को

जिले की सभी विधानसभा सीटोें पर प्रमुख पार्टियों के प्रत्‍याशी

विधानसभा              भाजपा                सपा                  बसपा                कांग्रेस

बिसौली (एससी)      कुशाग्र सागर     आशुतोष मौर्य        जयपाल सिंह      प्रज्ञा यशोदा

सहसवान               डीके भरद्वाज       बृजेश यादव       हाजी बिट्टन     राजवीर सिंह यादव

 

बिल्सी                 हरीश शाक्य चंद्र     प्रकाश मौर्य         ममता शाक्य       अंकित चौहान

बदायूं                 महेश चंद्र गुप्ता       रईस अहमद       राजेश कुमार सिंह    रजनी सिंह

शेखूपुर            धर्मेंद्र कुमार सिंह       हिमांशु यादव        मुस्लिम खां            फरहा नईम

दातागंज        राजीव सिंह बब्बू भैया   अर्जुन सिंह          रचित गुप्ता           आतिफ खान

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.