आगरा में श्वानों की सीरियल किलिंग, पांच दिन में 17 की हो चुकी है मौत

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

एत्माद्दौला के कालिंदी विहार के शिवानी धाम की है घटना साजिश की आशंका। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा श्वान की मौतों की छानबीन में जुटी। इलाके के लोगों में आक्रोश अराजक तत्वों और चोरों पर जहर देने का 

एत्माद्दौला के कालिंदी विहार के शिवानी धाम में श्वानों की मौत

आगरा, । आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार इलाके में पांच दिन में 17 श्वान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सभी के मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे श्वानों के सीरियल किलिंग की आशंका जताई जा रही है। जिसका शक अराजक तत्वों और चोरों पर किया जा रहा है। इन श्वानों के चलते रात को घरों में चैन की नींद सोने वाले लोगों में भी दहशत और चिंता है। उनमें घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर श्वानों की मौत की छानबीन शुरू कर दी है

घटना कालिंदी विहार की कालोनी शिवानी धाम द्वितीय की है। कालोनी और उसके आसपास तीन दर्जन से अधिक श्वान हैं। ये श्वान रात में किसी अजनबी के दिखाई देने पर भौंक कर लोगों को सतर्क करते हैं। श्वानों की मौत का सिलसिला रविवार से शुरू हुआ। अलग-अलग स्थान पर सात श्वान की मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार इन सभी के मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे आशंका है कि उन्हें किसी ने खाने में विषाक्त पदार्थ 

लोग इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार को तीन और श्वान की मौत इसी अंदाज में हो गई। जिससे लोगों का शक यकीन में पुख्ता हो गया। इसके बाद भी सिलसिला जारी है, बुधवार तक 17 श्ववान की मौत हो गई। सभी की मृत्यु का तरीका लगभग एक था। श्वानों के मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों का आरोप है किसी शातिर द्वारा इन बेजुबान श्वानों को खाने में जहर देकर मारा जा रहा है। वह यह सब क्यों कर रहा है, ये पहेली बनी हुई

बुधवार को हेल्पलाइन की गाड़ी एक श्वान को इलाज के लिए अपने साथ ले गई। मामले में कालिंदी विहार निवासी दिलीप खत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि श्वानों की मौत की जांच की जा रही है। 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.