![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG_-bte53p_4.jpg)
RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी _ मंगलवार को पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट से जिंदा जलकर मारे गए कामगारों में एक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय की शाहीन की भी मौत हो गयी है।जबकि उसकी वहन परवीन गंभीर हालत में झुलस कर जिंदगी मौत से लड़ रही है।हादसे की सूचना से पूरा कस्बा में गमगीन हो गया है। शाहीन के दफीना में शामिल होने के लिए उसके परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत कार्यलय के सामने क़स्बा के मोहल्ला सराय निवासी नन्ने तीन दशक पहले अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल मजदूरी करने चले गए थे। हिमाचल के ऊना में उन्होंने अपना घर बना लिया था।उनके बेटे मो इस्लाम ने बताया कि एक दशक पहले उनके पिता नन्ने का इंतकाल हो गया था।तब से वह और उसकी वहने मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।पिछले चार माह से उसकी वहन शाहीन और परवीन दोनो पंजाब के टालिबाल में मौजूद पटाखा फैक्ट्री में काम कर रही थी।मंगलवार सुबह आठ बजे दोनो वहने एक साथ फैक्टरी गयी थी।करीब साढ़े ग्यारह बजे उसको सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लग गयी है।तो उसके होश उड़ गए।किसी तरह वह फैक्ट्री पहुँचा तो 22 बर्षीय शाहीन और परवीन को अस्पताल भेज दिया। जहां शाहीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शाहीन की छोटी बहन परवीन जिंदगी मौत से लड़ रही है।बताया शाहीन का दाफीना ऊना में ही करेंगे।सूचना पर पूरा कस्बा गमगीन हो गया। कस्बा के मोहल्ला सराय में रहने वाले सभी परिजन भी हिमाचल रवाना हो गए है।