प्यार की कहानी का दर्दनाक अंत। प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली _  उत्तर प्रदेश के बरेली और शाहजहांपुर इलाके में दो लोगों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। लड़का फतेहगंज पूर्वी और लड़की ने हुलासनगर ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे के बाद लोगों ने दोनों को प्रेमी प्रेमिका होने का दावा ठोंक दिया। बहराल लड़की का शव शाहजहांपुर और लड़के का शव बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।दरअसल, दोनों मृतक शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। मृतक लड़के के परिजनों के मुताबिक उनके बेटे के गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। जिसकी वजह से लड़की के परिवार वाले लड़के को पसंद नहीं करते थे। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने उनके लड़के को एक दो मारा भी था। साथ ही उस पर मुकदमा भी लिखवा दिया था। जब दोनों परिवारों ने बैठकर बात की तो लड़के के पिता ने कहा कि अगर तुम उनके बेटे को उनकी लड़की के साथ देख लोग तो उसकी पिटाई लगाएं। मगर बिना देखे उसे हाथ तक नहीं लगाएंगे ।
मृतक लड़के के पिता ने बताया कि गुरुवार सुबह लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद जब इसकी जानकारी उनके बेटे को हुई तो वह भी घबरा गया। तो उसने भी फतेहगंज पूर्वी की तरफ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनके बेटे को ट्रेन से टक्कर लग गई है। जिससे उसकी मौत हो गई।

दोनों की मौत के बाद चर्चा फैल गई कि हादसे की एक वजह और भी थी। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी किसी दूसरी जगह पर तय हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। शादी तय होने की वजह से लड़का और लड़की दोनों ही परेशान थे। जिसकी वजह से दोनों ने यह कदम उठा लिया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.