

RGAन्यूज़
Prayagraj Weather News आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आप भी जानें कि आज दोपहर में प्रयागराज का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने आज दोपहर में मौसम खुला होने और सूर्य की तल्ख किरणों के कारण गर्मी होने का अनुमान ल
Prayagraj Allahabad Weather News: महाशिवरात्रि के दिन आज दोपहर में गर्मी रहेगी। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।
प्रयागराज, । मौसम तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। अगर प्रयागराज और आसपास जिलों की करें तो आज महाशिवरात्रि पर दोपहर में तेज गर्मी के आसार हैं। बैरोमीटर में पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के मौसम का भी पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी। लोग परेशान हैं कि अभी से यह हाल है तो मई, जून में तो परेशानी बढ़ेगी
मौसम का बदला मिजाज, तल्ख हो रही दोपहरी
यूं तो फाल्गुन का महीना मौसम में सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। हालांकि इस माह के अभी कुछ दिन ही बीते हैं पर संगमनगरी में गर्मी का एहसास होने लगा है। लोग गर्म कपड़ों के साथ नहीं नजर आ रहे हैं, बल्कि तीखी हो रही धूप से बचने के लिए छाता अथवा गमछा का सहारा लेने लगे हैं। अब सर्दी सुबह शाम भी नाममात्र की ही रह गई है
प्रयागराज का तापमान जानें
प्रयागराज में आज अभी तक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस है। धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग की उम्मीद है कि दोपहर में सूर्य की तेज किरणों के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री
दोपहर में तल्ख धूप करने लगी परेशान
यानी मौसम में अब पूरी तरह तब्दीली आ चुकी है। सुबह के समय सर्दी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। दोपहर में 12 बजे के बाद धूप में 15-20 मिनट खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। सोमवार की शाम को पुरवा हवा चलने लगी और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह भी हल्की ठंड का एहसास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फाल्गुनी बयार अब गर्मी का एहसास करा रही है। बाजारों में अब गन्ने के रस और आइसक्रीम के ठेले लगने
जानें, क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र कुमार राय कहते हैं अब मौसम में बदलाव का असर साफ देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अब गर्मी और बढ़ने की उम्मीद है। यही वजह है कि अब दोपहर और रात में घरों में पंखे भी चलने लगे हैं। हालांकि अभी बदलते मौसम में पंखे न चलाने की भी सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।