![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG_-bte53p_12.jpg)
RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली मीरगंज _ शादी से आठ दिन पहले ही युवक का शव मीरगंज में रेल लाइन किनारे मिला था। मृतक के पिता ने बेटे के अपहरण के बाद हत्या के शक में जीआरपी बरेली को तहरीर दी है।
गांव सिंधौली निवासी रफीक अहमद ने अपने पुत्र नाजिम की अपहरण कर हत्या कर शव रेलवे लाइन किनारे डालने का आरोप लगाते हुए जीआरपी बरेली में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पिता ने जीआरपी को बताया उनके पुत्र नाजिम की 20 फरवरी को शादी थी। नाजिम घर से 11 फरवरी को शादी के कार्ड बांटने बरेली गया था। उनकी रात में 8:15 बजे नाजिम से फोन पर बात हुई थी। लेकिन वह घर नहीं लौटा। 12 फरवरी सुबह नाजिम का शव नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन किनारे पड़ा मिला। मृतक के पिता ने अपहरण के बाद नाजिम की हत्या करने का शक व्यक्त किया है। मृतक नाजिम के तहेरे भाई जुल्फिकार अहमद ने बताया, सिंधौली चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नाजिम सिंधौली की ओर जाते हुए देखा गया। उसके बाद वह गायब हो गया। गैंगमैंन ने 12 फरवरी को सुबह चार बजे नाजिम का शव रेल लाइन किनारे पड़ा देखा। लाइन की रात में पेट्रोलिंग होती है। गैंगमैन से पहले किसी ने शव नहीं देखा। रात में 8.15 बजे से सुबह 4.00 बजे तक नाजिम कहां रहा। इससे ही उसका अपहरण कर हत्या किए जाने का संदेह हो रहा है।