अलीगढ़ में गोदाम में घुसकर 1.32 लाख रुपये लूटे, फायर भी झोंका

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

अलीगढ़ में बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने एक गोदाम में लूट की। विरोध करने पर फायरिंग की। गनीनत रही किसी को गोली लगी नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द गिरफ्तारी 

अलीगढ़ में लूट की वारदात करने वालों की तलाश में है पु

 अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र में सुरेंद्र नगर तिराहा पर बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार बदमाश ई-रिक्शा के सामान के गोदाम से  1.32 लाख रुपये लूट ले गए। वहां मौजूद लोगों पर तमंचे तान दिए। गोदाम स्वामी व उनके सहयोगियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके जरिये पुलिस उन तक पहुंचने में जुटी है

घटना शनिवार की रात की है। श्याम नगर निवासी रिंकू गुप्ता का सुरेंद्र नगर तिराहे के पास ई-रिक्शा के सामान का गोदाम है। शनिवार रात सवा 11 बजे रिंकू गोदाम में थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए। जिनके चेहरे पर मास्क थे। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा गोदाम के गेट के पास खड़ा हो गया। तीसरा तमंचा लेकर गोदाम के अंदर आ गया और गोली मारने की धमकी देते हुए बैग को छीनने लगा जिसमें 1.32 लाख रुपये थे। विरोध करने पर उसने गोली मारने की धमकी दी। तमंचा का भय दिखाकर वह बैग छीनने में सफ

पीछा किया तो फायरिंग 

बैग लेकर तीन बदमाश बाइक से मीनाक्षी पुल की साइड में भाग गए। गोदाम में काम करने वाले अन्य लड़कों ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। ङ्क्षरकू ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिसमें उसने वीरू नाम के युवक पर शक जताया है। रिपोर्ट में कहा है कि वीरू को गोदाम की पूरी जानकारी है। 

जांच में जुटी पुलिस 

इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। क्वार्सी चौराहे से गोविला गैस गोदाम वाले रास्ते से बदमाश घटना स्थल पर जाते हुए दिखाई दिए हैं। लूट के बाद मीनाक्षी पुल की ओर भागे हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.