IndvsAus 3rd Test Day 3: भारत का स्कोर 54/5, बढ़त 346 रनों तक पहुंची

Praveen Upadhayay's picture

RGA News,मेलबर्न

भारत और ऑस्टेलिया (india vs australia) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 54 रन बनाए हैं और इस तरह से भारत की बढ़त 346 रनों की हो चुकी है। भारत के पहली पारी के 443/7 स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 151 रनों पर सिमट गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला लिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में छह विकेट झटके। 

12:30 PM- तीसरे दिन का खेल खत्म। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 27 ओवर में 54/5, मयंक अग्रवाल 28 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने चार और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया। भारत की बढ़त 346 रनों की हो चुकी है।

12:08 PM- भारत को 44 रनों पर पांचवां झटका लगा। रोहित शर्मा 18 गेंद पर 5 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। भारत की बढ़त 336 रनों की हो चुकी है।

11:40 AM- भारत को लगा चौथा झटका, पैट कमिंस ने अजिंक्य रहाणे को भेजा पवेलियन, 1 रन बनाकर रहाणे लौटे पवेलियन। भारत को 34 रनों पर लगा चौथा झटका। 

11:34 AM- पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए कप्तान विराट कोहली, भारत को लगा तीसरा झटका। विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। मार्कस हैरिस ने उनका कैच लपका। भारत को 28 रनों पर ही लगा तीसरा झटका भी।

11:28 AM- पैट कमिंस ने भारत को दिया दूसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले हुए आउट। मार्कस हैरिस ने स्लिप में लपका कैच। भारत को 28 रनों पर लगा दूसरा झटका।

11:21 AM- भारत को लगा दूसरी पारी में पहला झटका। हनुमा विहारी 45 गेंद पर 13 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच थमा बैठे। भारत ने 28 रनों पर गंवाया पहला विकेट।

10:35 AM- हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल के एक-एक चौके से भारत की बढ़त 300 रन तक पहुंच चुकी है।

10:28 AM- भारत की दूसरी पारी शुरू, हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने किया पारी का आगाज, मिशेल स्टार्क कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर।

10:19 AM- जसप्रीत बुमराह ने जोश हेजलवुड को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 151 रनों पर समेटा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला लिया है। इसका मतलब भारतीय टीम एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.