

RGAन्यूज़
मेरठ में 23.57 करोड़ में होगा छतरी पीर से ओडियन नाले तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण। 1300 मीटर में कवर होगा चार मीटर का नाला नोएडा की एसपीटेक कंपनी करेगी निर्माण। अगले सप्ताह कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई
मेरठ में जल्द खत्म होगा घंटाघर क्षेत्र से जाम का झाम
मेरठ, शहर में भीषण जाम से जूझने वाले घंटाघर इलाके के लिए तैयार की गई योजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मेरठ शहर में छतरी पीर से घंटाघर, किशनपुरी होते हुए ओडियन नाले तक मार्ग का चौड़ीकरण व सु²ढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1300 मीटर के कार्य के लिए 23.57 करोड़ की स्वीकृति के साथ 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसमें पैदल रास्ता होने के साथ नाले को कवर करने की योजना भी शामिल है। नोएडा की एसपीटेक कंपनी ने इसका खाका तैयार किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस कार्य को स्वीकृत कराया था। अगले सप्ताह कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
घंटाघर से किशनपुरी होते हुए ओडियन तक कवर होगा नाला
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घंटाघर से किशनपुरी होते हुए ओडियन तक नाले को पूरी तरह से कवर किया जाएगा। इसकी चौड़ाई चार मीटर होगी। चार मीटर नाले समेत सड़क की चौड़ाई सात मीटर तक हो जाएगी। जिस पर वाहनों का आवागमन होगा।
छतरी पीर से घंटाघर तक बनेगा वाक-वे
खैरनगर छतरी पीर से घंटाघर तक वाक-वे बनेगा। इसके अलावा इस सड़क पर 3.5 मीटर से चार मीटर तक नाले को कवर किया जाएगा। वाक-वे पैदल चलने के लिए सुरक्षित जगह होगी। शासन ने योजना को स्वीकृति देते हुए दिसंबर में 50 लाख रुपये की धनर