सिराथू में संघर्षपूर्ण लड़ाई में हारे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 23 जिलों में भाजपा का क्लीन स्वीप

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

UP Election Results 2022 News Updates गोंडा की सात तथा हरदोई में भाजपा ने आठों विधानसभा सीट पर विजय पताका फहराई है। लखीमपुर में भाजपा ने प्रदर्शन दोहराते हुए सभी आठों सीटों पर जीत दर्ज की। झांसी में भाजपा ने सदर बबीना गरौठा मऊरानीपुर सीट पर जीत दर्

UP Election Result 2022: पोस्टल बैलट के बाद EVM से मतगणना शुरू।

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। विपक्ष के तमाम दावों से उलट भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी सुनिश्चित हो चुकी है। मतगणना सुबह 8 शुरू हुई और देर रात तक सभी सीटों के रुझान और कई के परिणाम आ चुके हैं। रुझानों से बीजेपी खेमे में उत्‍साह देखा जा रहा है। भाजपा गठबंधन का 273 सीटों पर कब्‍जा हो गया है जबकि सपा गठबंधन 125 पर सिमटा गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में दो और बसपा को एक सीट मिली है। 

  • प्रदेश में भाजपा गठबंधन की आंधी चली, लेकिन प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद में हार गए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में बड़ी भूमिका निभाकर उप मुख्यमंत्री बने केशव वर्ष 2022 के चुनाव में अपना 'घर' नहीं बचा सके।
  • भाजपा का गोरखपुर, वाराणसी, गोंडा, लखीमपुर खीरी तथा झांसी में क्लीन स्वीप  : गोरखपुर से चिल्लूपार से भाजपा के राजेश त्रिपाठी, बांसगांव से विमलेश पासवान, खजनी से श्रीराम चौहान, सहजनवा से प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह, गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ, कैम्पियरगंज से फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह तथा चौरीचौरा से श्रवण कुमार निषाद जीते। वाराणसी मे भी भाजपा ने सभी सीट पर जीत दर्ज की है। गोंडा की सात तथा हरदोई में भाजपा ने आठों विधानसभा सीट पर विजय पताका फहराई है। लखीमपुर में भाजपा ने प्रदर्शन दोहराते हुए सभी आठों सीटों पर जीत  दर्ज की। झांसी में भाजपा ने सदर, बबीना, गरौठा तथा मऊरानीपुर सीट पर जीत दर्ज की है। 
  • मैनपुरी के करहल से अखिलेश यादव की रिकार्ड जीत, पहली बार लड़े विधानसभा चुनाव : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल में रिकार्ड जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और केन्द्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को शिकस्त दी। करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने 66782 मत के अंतर से जीत हासिल की है। यह जिले के विधानसभा चुनावों के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2017 के चुनाव में सपा के सोबरन सिंह यादव के नाम 38405 वोटों के अंतर से जीत का रिकार्ड था। सपा मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव में 147237 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट हासिल हुए। इस विधानसभा सीट पर सभी 34 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी प्रमाण पत्
  • भाजपा छोड़कर सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य तथा धर्म सिंह सैनी चुनाव हारे : विधानसभा चुनाव की तरीख की घोषणा होते ही पाला बदलने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ धर्म सिंह सैनी को हार झेलनी पड़ी है। प्रदेश में अपने को कद्दावर नेता बताने वाले इन दोनों नेताओं को भाजपा प्रत्याशियों ने शिकस्त दी। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर से भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य को 36 हजार से अधिक वोट से हराया। भाजपा छोडऩे के बाद भाजपा को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि नाग रूपी आरएसएस और सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा।  सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी के डॉ. धर्म सिंह सैनी को पराजित किया। यहां पर बसपा के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। सहारनपुर में पांच सीट में तीन पर भाजपा तथा दो में सपा गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं। गंगोह से भाजपा प्रत्याशी कीरत चौधरी तथा देवबंद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह जीते हैं। बेहट से गठबंधन प्रत्याशी उमर अली खान तथा सहारनपुर देहात से गठबंधन के आशु मलिक जीते हैं। 
  • सीएम योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, केतकी सिंह ने राम गोविंद चौधरी को शिकस्त दी: विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731, आम आदमी पार्टी के विजय श्रीवास्तव को 810 वोट मिले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का अब लखनऊ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। वह भाजपा कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित करेंगे। भाजपा तथा निषाद दल की प्रत्याशी केतकी सिंह ने बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी को हराया। 2017 में केतकी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर थीं। केतकी सिंह को 38,939 मत मिले। रामगोविंद चौधरी को 35,611 वोट मिले हैं। 
  • भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने यहां की तीनों सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा के नोएडा से प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकार्ड वोट से जीत दर्ज की है। गौतमबुद्धनगर के दादरी से भाजपा के तेजपाल नागर, जेवर से धीरेन्द्र ठाकुर तथा नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने जीत दर्ज की है। नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह ने सपा-रालोद गठबंधन के सुनील चौधरी, कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक और बसपा के कृपाराम शर्मा को टिकने ही नही दिया। पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह एक लाख 80 हजार वोट से जीते हैं। पंकज सिंह ने अजित पवार की एक लाख 65 हजार वोट से जीत के रिकार्ड को तोड़ा है। 2017 में भी इस सीट पर निर्वाचित हुए पंकज सिंह को कुल एक लाख 62 हजार 417 वोट मिले थे। सपा के सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट मिले थे।
  • उत्तर प्रदेश प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की इटवा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय ने सिद्धार्थनगर की इटवा सीट पर योगी आदित्यनाथ सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को हराया है। माता प्रसाद पाण्डेय ने 3336 मत से जीत दर्ज द
  • अपनी-अपनी सीट पर बढ़त पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:  सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी-अपनी सीट पर बढ़त परअपनी-अपनी सीट पर बढ़त पर है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में तो भाजपा सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर है। अयोध्या की पांच में से चार सीट पर भाजपा आगे है। रामपुर में आजम खां तथा उसके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को को बड़ी बढ़त मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में बड़ी बढ़त मिल गई है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को 16569, समाजवादी पार्टी की सुभावती शुक्ला को 4290, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 1042 तथा कांग्रेस की चेतना पाण्डेय को 226 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में पाटी को बहुमत मिला है और लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। 
  • सीएम योगी और अखिलेश को निर्णायक बढ़त : मुख्यमंत्री तथा गोरखपुर शहर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने वहां पर अपनी सीट के साथ मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्र में अपना असर दिखाया है। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी आदत्यिनाथ लगातार आगे चल रहे हैं। 20वें चक्र की गणना के बाद वह 59 हजार मतों से आगे थे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से निर्णायक बढ़त बना ली है। अखिलेश यादव ने केन्द्रीय मंत्री भाजपा के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के खिलाफ 35403 वोट की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

 

 

  • कौशांबी जिले की सिराथू हाट सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। नौ राउंड की गिनती के बाद सिराथू सीट पर केशव प्रसाद मौर्य 2514 वोटों से पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य को 28387 वोट मिले हैं जबकि सपा की पल्लवी पटेल को 30901 वोट मिले हैं।

 

  • झांसी जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी सीताराम कुशवाहा से 25716 वोट से आगे हैं। बबीना सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी यशपाल यादव से 12082 वोट से आगे चल रहे हैं। गरौठा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी दीप नारायण सिंह यादव से 10304 वोट से आगे, मऊरानीपुर सीट पर अपना दल प्रत्याशी रश्मि आर्य सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी तिलक चंद्र अहिरवार से 16612 वोट से आगे हैं।

Official trends for all 403 seats in Uttar Pradesh | Bharatiya Janata Party leads in 258 constituencies, Samajwadi Party in 112 constituencies pic.twitter.com/g5uF9EVVGv

 

 

  • वाराणसी शहर दक्षिणी से  सपा के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको 7124 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 95 मत मिले हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे जो इस बार भाजपा में ही हैं। डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी। 
  • गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 3 चरणों की मतगणना का परिणाम आ चुका है। सपा की सुभावती शुक्ला को 4290 वोट मिले हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 16569 मत प्राप्त हुए हैं। समाज पार्टी के चंद्रशेखर को मात्र 903 वोट मिले हैं।

 

 

 

  • स्‍वामी प्रसाद मौर्य पीछे : कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा से पाला बदल कर सपा में गए स्‍वामी प्रसाद मौर्य 2607 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।  
  • कांंग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष तीसरे स्‍थान पर : कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी करीब नौ हजार मतों से असीम कुमार राय आगे चल रहे हैं।
  • मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगे : देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर सपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।
  • मंत्री जयप्रताप सिंह आगे : सिद्धार्थनगर जिले की बांंसी सीट से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह सपा के नवीन उर्फ मोनू दूबे से 5400 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • मंत्री जय प्रकाश निषाद आगे: मत्‍स्‍य पालन राज्‍य मंत्री जय प्रकाश निषाद देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा सीट पर सपा के रामभुआल निषाद से 1175 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटा तथा मऊ सदर से सुहेलदेव भारती समाज पार्टी से प्रत्याशी अब्बास अंसारी पीछे चल रहा है। अब्बास का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह यहां से आगे हैं। मुख्तार के बड़े भाई का बेटा सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू गाजीपुर की सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बढ़त पर है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट पर बढ़त बनाए हैं। योगी आदित्यनाथ करीब 12 हजार वोट से आगे हैं। बलिया के फेफना से मंत्री उपेन्द्र तिवारी सपा के प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव से पिछड़ गए हैं।
  • समाजवादी पार्टी के गढ़ तथा इनकी परपंरागत सीट इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है।
  • मैनपुरी के करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बढ़त पर है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सपा की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला से आगे हैं। भीम आर्मी के प्रत्याशी चंद्र शेखर रावण को यहां पर अब तक सिर्फ 123 वोट मिले हैं।
  • करहल में अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है बसपा तीसरे तथा नोटा चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ की सात सीटों में से चार के रुझान आए हैं। चारों पर भाजपा काफी आगे चल रही है। 
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले रुझान आ रहे हैं। 403 में से कुल 348 सीट के रुझान में भाजपा 230, समाजवादी पार्टी 103, बसपा नौ तथा कांग्रेस को चार सीट पर बढ़त मिली है।
  • अन्य दल तीन सीट पर आगे चल रहे हैं। जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेन्द्र सिंह, कन्नौज से भाजपा असीम अरुण, लखनऊ की सरोजनीनगर से भाजपा के राजेश्वर सिंह तथा सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी आगे चल रहे हैं।
  • पुलिस की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति के मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण के साथ ही साथ राजेश्वर सिंह भी आगे चल रहे हैं। असीम अरुण कन्नौज के कन्नौज सदर तथा राजेश्वर सिंह लखनऊ के सरोजनीनगर से मैदान में हैं।
  • अयोध्या के बीकापुर रुदौली तथा मिल्कीपुर में भाजपा बढ़त पर है। गोसाईगंज में सपा आगे है। सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के साथ आगरा की फतेहपुर सीकरी व एत्मादपुर में भी भाजपा आगे है।
  • गौतमबुद्ध नगर की  दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर पहले चक्र की गणना के बाद बढ़त पर हैं। सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के साथ आगरा की फतेहपुर सीकरी व एत्मादपुर में भी भाजपा आगे है।
  • गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर पहले चक्र की गणना के बाद बढ़त पर हैं। आगरा के एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मपाल सिंह, बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद तथा बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे चल रहे हैं।
  • बांदा सदर से भाजपा के द्विवेदी आगे चल रहे हैं। फाजिलनगर से समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य बैलट पेपर की गिनती में भाजपा के सुरेन्द्र सुरेंद्र कुशवाहा से आगे चल रहे हैं।आगरा के एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मपाल सिंह, बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद तथा बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे चल रहे हैं।
  • फिलहाल पैस्टल बैलट की गिनती में भाजपा 155 और सपा 97 सीटों पर आगे नजर आ रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 06 और कांग्रेस केवल 04 सीटों पर आगे दिख रही है।
  • फाजिलनगर से सपा के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा से आगे चल रहे हैं। वहीं चुनाव पूर्व विवादों का केंद्र रहे लखीमपुर की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। प्रमुख प्रत्याशियों की बात करें तो गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है।
  • करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर फिलहाल पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खां आगे। बहराइच से भाजपा की अनुपमा जायसवाल पीछे। वाराणसी दक्षिण से भाजपा के नीलकंठ तिवारी पीछे।
  • अमेठी से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी आगे। सरधना से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम आगे। मेरठ कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल आगे। तिलोई से भाजपा के मयंकेश्वर शरण सिंह आगे। नोएडा से बीजेपी के पंकज सिंह आगे। शामली के कैराना से नाहिद हसन आगे।
  • गाजियाबाद सदर सीट से मंत्री अतुल गर्ग आगे।साहिबाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा आगे। शिकोहाबाद से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे। नोएडा से कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक पीछे।
  • कौशांबी के सिराथू से बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या सपा की पल्लवी पटेल से आगे। मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज बीजेपी के लाल बहादुर से आगे। चायल से बीजेपी गठबंधन उम्मीदवार नागेंद्र पटेल सपा की पूजा पाल से आगे।
  • रामपुर से आजम खान, रायबरेली से अदिति सिंह, सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य ने बढ़त बनाई हुई है। सरोजनी नगर से भाजपा के राजेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं। मेरठ पश्चिम से बीजेपी के कमल शर्मा आगे चल रहे हैं। लखीमपुर खीरी की सभी सीटों से बीजेपी आगे चल रही है।
  • किठौर से सपा के शाहिद मंजूर आगे। सिवालखास से सपा के गुलाम मोहम्मद आगे। मेरठ शहर से सपा के रफीक अंसारी आगे। गंगोह सीट से बसपा के नोमान मसूद आगे।गोविंद नगर से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी आगे। महाराजपुर से बीजेपी के सतीश महाना आगे।
  • बिठूर सीट के अभिजीत सिंह सांगा आगे। कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम आगे, भाजपा की नीलिमा कटियार पीछे। शिवपुर से सुभासपा के अरविंद राजभर पीछे।
  • कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा से अरविंद यादव सपा अपनी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी भाजपा अर्चना पांडे से आगे चल रहे हैं। हालांकि ये बेहद शुरूआती रुझान हैं, मतगणना आगे बढ़ने पर इन रुझानों में बड़ा बदलाव भी दिख सकता है।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधान सभा सीटों की गिनती 84 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
  • मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों सहित 84 कुल मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक पांच आगरा में हैं। इनके अलावा अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ व आजमगढ़ में दो-दो तथा शेष 69 जिलों में एक-एक मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं।
  • विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए सभी 403 विधान सभा में एक-एक प्रेक्षक तैनात हैं।
  • प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से भारतीय जनता पार्टी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार, निर्दलीय को तीन तथा निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को एक-एक सीट मिली थी। 
  • प्रत्येक विधान सभा सीट की गिनती के लिए लगती हैं 14 टेबल : प्रत्येक विधान सभा सीट की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाती हैं।
  • अपवाद स्वरूप कुछ विधान सभा सीटों पर जहां पोलिंग बूथ की संख्या अधिक होती है वहां रिटर्निंग अफसर चुनाव आयोग से अनुमति लेकर टेबल बढ़ा लेते हैं।
  • करीब तीन मिनट में होती है एक ईवीएम से गिनती : प्रत्येक बूथ पर करीब 1200 मतदाता होते हैं। मतदान यदि 60 प्रतिशत हुआ है तो 720 मत यदि 70 प्रतिशत हुआ है तो 840 मत पड़ते हैं। प्रत्येक ईवीएम से मतों की गिनती में करीब तीन मिनट का समय लगता है।
  • इस तरह से 14 टेबल पर एक राउंड में करीब 10 से 11 हजार मतों की गिनती हो जाएगी। प्रत्येक चरण के प्रत्याशियों के मत ब्लैक बोर्ड पर भी लिखे जाएंगे साथ ही लाउडस्पीकर से इसकी घोषणा भी की जाएगी।
  • एक चरण में लगते हैं 15 मिनट : सभी 14 टेबल पर मौजूद मतगणना कर्मी हर राउंड में फार्म 17-सी भरकर मतगणना एजेंट से हस्ताक्षर के बाद आरओ को देते हैं। आरओ हर राउंड में मतों की गिनती दर्ज करते हैं। प्रत्येक चरण की गिनती पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी दो मिनट का इंतजार करते हैं ताकि किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति हो तो वो दर्ज करा दें। यानी प्रत्येक चरण की पूरी प्रक्रिया में करीब 15 मिनट का समय लगेगा।

वर्ष 2017 में प्रमुख दलों के नतीजे

  • पार्टी      सीट   मत प्रतिशत
  • भाजपा    312     39.67
  • सपा          47      21.82
  • बसपा       19       22.23
  • अपना दल  09        0.98
  • कांग्रेस       07        6.25
  • सुभासपा    04        0.70
  • निषाद पार्टी  01      0.62
  • रालोद        01       1.78

--------

  • वर्ष 2012 में प्रमुख दलों के नतीजे
  • पार्टी        सीट   मत प्रतिशत
  • सपा           224   29.13
  •  बसपा          80   25.91
  • भाजपा          47  15.00
  • कांग्रेस           28  11.65
  • रालोद           09     2.33
  • अपना दल      01    0.90

--------

  • वर्ष 2007 में प्रमुख दलों के नतीजे
  • पार्टी            सीट  मत प्रतिशत
  • बसपा            206   30.43
  • सपा                 97   25.43
  • भाजपा              51  16.97
  • कांग्रेस               22  8.61
  • रालोद       
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.