RGAन्यूज़ सह संपादक अवधेश शर्मा
बरेली:- आज दिनांक 17-3-2022 को श्री रामलीला संचालक कमेटी के नेतृत्व में भगवान श्री राम बारात बड़ी बमनपुरी नरसिंह मंदिर से मुख्य अतिथि श्री अनुपम कपूर द्वारा हरी झंडी दिखाकर राम बरात यात्रा का शुभारंभ हुआ राम बरात बड़ी बमनपुरी से प्रारंभ होकर मलूकपुर चौराहा होते हुए बिहारीपुर, कुतुब खाना, कोतवाली, नावल्टी चौराहा, रोडवेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, मठ की चौकी, अलमगीरी गंज, बड़ा बाजार, किला, कुंवर पुर, सिटी सब्जी मंडी होते हुए बड़ी ब्रह्मपुरी पर संपन्न हुई श्री राम बरात मार्ग पर जगह जगह सिविल डिफेंस कार्यकर्ता एवं चीफ वार्डन राजीव शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था देखते रहे इधर बरेली प्रशासन भी काफी संख्या में श्री राम बरात सुरक्षा हेतु मुस्तैदी से डटे रहे
मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया की कल श्री रामलीला मंचन में श्री नरसिंह भगवान शोभा यात्रा प्रातः 10:00 से 1:00 तक एवं श्री राम विवाह साईं 7:00 से रात्रि 10:00 तक श्री रामलीला मंचन होगा श्री नरसिंह भगवान शोभा यात्रा मलूकपुर चौराहा बिहारीपुर ढाल कुतुब खाना बड़ा बाजार सीताराम कूंचा होते हुए नरसिंह मंदिर बड़ी बमनपुरी पर संपन्न होगी आज श्री राम बरात कार्यक्रम में संचालन प्रमुख विवेक शर्मा, अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, पंकज मिश्रा, महामंत्री दिनेश दद्दा, अंशु सक्सेना, मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय, नवीन शर्मा, नीरज रस्तोगी, पंकज रस्तोगी.सर्वेश रस्तोगी, गौरव सक्सेना, शिवम रस्तोगी, शेखर रस्तोगी, मनोज शर्मा, योगेश जजयसवाल, अवधेश शर्मा, पंडित विनोद शर्मा एवं समस्त क्षेत्रवासी एवं नगरवासी प्रमुख रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित रहे (भगवान श्री राम बारात का समाज संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया)
प्रवीण उपाध्याय मीडिया प्रभारी
श्री राम लीला संचालन कमेटी बरेली
9528988833
बड़ी ब्रह्मपुरी नरसिंह मंदिर से श्री राम बारात धूमधाम से निकली
Mar
17
2022
By Praveen Upadhayay
News Category:
Place: