

RGAन्यूज़
कोविड और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पिछले साल अलीगढ़ नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया था।इन दिनों फिर से शहर के चौराहों व नालों की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक लाने की कवायद है।
नगर निगम को शहर के चौक-चौराहे फिर याद आने लगे ह
अलीगढ़, गर निगम को शहर के चौक-चौराहे फिर याद आने लगे हैं। किसी भी मार्ग पर निकल जाइए, सड़कों पर झाड़ू लगाते कर्मचारी नजर आ जाएंगे। दिन में ही नहीं रात में भी विशेष सफाई अभियान चल रहा है। विभागीय अफसर लोगों को स्वच्छता अपनाने की नसीहतें दे रहे हैं। जो कूड़ेदान वर्कशाप पर पड़े हुए थे, उन्हें सड़कों पर सजा दिया गया है। दरअसल, ये स्वच्छता की ये कवायद स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा में अच्छे अंकों से होने के लिए की जा रही है। लोग रहे हैं कि ऐसी परीक्षा हर माह होनी चाहिए, शहर में साफ-सफाई तो नियमित होगी। फेसबुक पर कमेंट किए जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि विशेष अभियान में ही अफसरों को सफाई की याद क्यों आती है।
पिछले साल नगर निगम ने चलाया था अभियान
कोविड-19 और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पिछले साल नगर निगम ने अभियान चलाया था। तब शासन के दिशा निर्देश पर सात दिसंबर से 13 दिसंबर तक वृहद रूप से विशेष सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया था। शहर के प्रमुख बाजार, स्कूल, अस्पताल के आसपास डलाबघरों को चिह्नित कर युद्ध स्तर पर एंटी लार्वा, सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई कराई गई। विभागीय अफसरों ने जहां-जहां सफाई हुई, वहां के फोटो अपनी सोशल साइट्स पर पोस्ट किए। इससे पूर्व स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान का समापन होते ही शहर के हाल फिर बद
पिछली परीक्षा में प्रदेश में तीसरे नंबर पर था अलीगढ़
पिछली परीक्षा में अलीगढ़ प्रदेश में तीसरे स्थान पर आया था। इस बार नगर निगम अफसर पहले स्थान पर आने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए नगर निगम से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। पेंटिंग कर दीवारों को आकर्षक बनाया जा रहा है। निर्धारित समय पर डलाबघरों से कूड़ा उठ रहा है। ये व्यवस्थाएं नियमित रहें हैं, इसके लिए निगम अधिकारी कोई ठोस योजना बनाएं। ये व्यवस्था सिर्फ अ