उत्‍तर प्रदेश में 65 लाख टन हुई धान खरीद, 11 लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा, शाहजहांपुर और पीलीभीत रहे अव्वल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

उत्‍तर प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा किसानों ने 65 लाख टन धान बेचा। धान खरीद में शाहजहांपुर और पीलीभीत अव्वल रहे। धान खरीद के लिए प्रदेश में चार हजार से अधिक क्रय केन्‍द्र स

उत्‍तर प्रदेश में 65 लाख टन हुई धान खरीद

लखनऊ, । खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 65.53 लाख टन धान खरीदा गया है। धान की यह खरीद पिछले साल पहली अक्टूबर से शुरू होकर इस वर्ष सात मार्च तक हुई। इस दौरान 11,01,945 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदा गया। धान बेचने के एवज में किसानों को 12717.66 करोड़ रुपये का भुगतान ह

वर्ष 2021-22 के दौरान सरकार ने प्रदेश में 70 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया था। धान खरीद के लिए प्रदेश में 4,656 क्रय केंद्र संचालित किये गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष 94 प्रतिशत धान खरीद हुई है। गौरतलब है कि वर्ष 2020-21 में प्रदेश में 55 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 66.84 लाख टन धान

पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 1.31 लाख टन कम धान खरीदा गया। महोना और ललितपुर में धान खरीद का लक्ष्य शून्य था। वहीं आगरा, गाजियाबाद और बागपत में से प्रत्येक जिले में 50-50 टन धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष क्रमश: 29.85, 45.6, और 2.8 लाख टन धान खरीदा गया

सर्वाधिक धान खरीद वाले जिले

जिला -                            खरीद (टन)

शाहजहांपुर -                  

पीलीभीत -                      281146.4

महाराजगंज -                  265952.84

रामपुर -                         263503.52

चंदौली -                         249119.12

सबसे ज्यादा खरीद वाले मंडल

बरेली -                           864945.53

लखनऊ -                       857682.83

गोरखपुर -                      655658.98

वाराणसी -            

यूपी में इस साल 60 लाख टन गेहूं खरीद का प्रस्ताव : उत्तर प्रदेश में इस साल किसानों से गेहूं की सरकारी खरीद पहली अप्रैल से शुरू होगी, जो 15 जून तक जारी रहेगी। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत होने जा रही इस खरीद के लिए प्रदेश में 6000 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन क्रय केंद्रों के माध्यम से 60 लाख टन गेहूं खरीदने का प्रस्ताव 

खले जाएंगे 6000 क्रय केंद्र : उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो कि पिछले साल की तुलना में 40 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है। पिछले वर्ष गेहूं खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया था। पिछले वर्ष प्रदेश में स्थापित किए गए 5678 क्रय केंद्रों के जरिये 56.41 लाख टन गेहूं खरीद

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.