एडीजी ने दिए संकेत, चुनौतियों के बीच बदली जाएगी श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा योजना

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Mathura News एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार आइजी रेंज नचिकेता झा डीएम नवनीत चहल एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने मथुरा पुलिस लाइन में बैठक की। यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर

मथुरा पुलिस लाइन में एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार, आइजी रेंज नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर।

 

आगरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह के यलो जोन की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा और सुरक्षा की स्थायी समिति ने दोनों ही धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद हुई सुरक्षा की स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही हाल ही में हुई गतिविधियों पर मंथन कर इस पर विराम लगाने की नीति भी बनाई गई।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। रेड जोन में दोनों ही धार्मिक स्थलों के अंदर के परिसर को रखा गया है, जबकि यलो जोन में गोविंद नगर, जगन्नाथपुर, डीग गेट और महाविद्या कालोनी मार्ग की जन्मभूमि साइड को शामिल किया गया है। इसके बाद का इलाका ग्रीन जोन है। पिछले साल दिसंबर में कुछ हिंदूवादी संगठनों का जो मूवमेंट यहां हुआ, उसे लेकर सुरक्षा की स्थायी समिति की बैठक में गहनता से चर्चा हुई। इसके साथ ही यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने जाने पर भी लगभग सहमति बन गई। रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने बताया, बैठक से पहले सुरक्षा की स्थायी समिति ने दोनों ही धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर जो चुनौतियां हैं, उसको समझने की कोशिश की और कहा कि जो सुरक्षा व्यवस्था में उसमें कुछ नए आयाम जोड़े जाने पर भी गहनता से मंथन किया गया। इसमें कुछ नया किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर उनका कहना था, अस्थाई मंदिर की पहले से सुरक्षा है। दूसरा मंदिर का निर्माण हो रहा है और तीसरा यह कि मंदिर बनकर खड़ा हो जाएगा। तीनों स्तर पर अलग-अलग सुरक्षा है और इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर का विस्तार हुआ। उसकी सुरक्षा भी उसी के अनुसार की गई। अन्य मंदिरों की सुरक्षा को लेकर उनका कहना था, इस पर विचार किया जा रहा है। वृंदावन के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा को लेकर विचार किया जा रहा है। आइजी नचिकेता झा, आइजी सीआरपीएफ प्रकाश डी, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अनुनय झा, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, कमांडेंट सीआरपीएफ देवेंद्र सिह और कमांडेंट पीएसी आशुतोष पांडेय समेत सुरक्षा की स्थायी समिति के सभी सदस्य मौजूद थ

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.