कांग्रेश महानगर कमेटी के तत्वधान में डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती मनाई       

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह             

जनपद बरेली _ बृहस्पतिवार 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के तत्वाधान में एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया।माल्यार्पण के पश्चात अजय शुक्ला ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगों को बौद्ध आंदोलन से जोड़ा और बौद्ध धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। अछूतों के समर्थन में अंबेडकर ने अन्याय के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया। वह स्वतंत्रता भारत के पहले कानून मंत्री बने। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई है।जिसके लिए उन्हें भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है।डॉ भीमराब ने भारत में निम्न स्तर के समूह के लोगों की स्थिति में सुधार करने के लिए काम किया और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया।उन्हें भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अप्रैल 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ऐसे व्यक्तित्व को आज उनकी जयंती पर हम सभी कांग्रेस जन सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में ताराचंद चौधरी, बिलाल कुरेशी ,डॉ चारु मेहरोत्रा, योगेश जौहरी ,विजय मौर्य, राजेश कुमार ,सुरेंद्र सोनकर, शरबत हुसैन हाशमी, संदीप चौधरी , असलम चौधरी ,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अब्दुल रहमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.