![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/16_04_2022-resgination_22632141_101133841.jpg)
RGA न्यूज़
Shahjahanpur Women Welfare Officer Resigned बरेली मंडल के शाहजहांपुर में महिला कल्याण अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।इसके साथ ही डीएम सीडीओ व महिला कल्याण निदेशक को पत्र भेजा
Bareilly News : जिला प्रोबेशन अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त महिला कल्याण अधिकारी ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आराेप
बरेली, :शाहजहांपुर में मानसिक विक्षिप्तों के लिए काम करने वाली रेखा शर्मा ने महिला शक्ति केंद्र के महिला कल्याण अधिकारी पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने डीएम, सीडीओ तथा महिला कल्याण विभाग निदेशक को भेजे गए 18 सूत्रीय पत्र में जिला प्रोबेशन पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि मानसिक विक्षिप्तों व महिलाओं के लिए काम करने में उन्हें परेशान किया जाता है
कार्यालय में अभद्रता के साथ अपमानित किया जाता है। उन्होंने त्यागपत्र में एक महिला के गायब होने का भी आरोप लगाया है। साथ ही लावारिस, असहाय, एवं अर्धविक्षिप्त व महिला पुरुषों के गरिमामयी जीवन के लिए कार्ययोजना बनाकर कड़ाई से पालन कराने का भी आग्रह किया है। कहा कि मानव सेवा के पुनीत कार्य के लिए वह आजीवन समर्पित रहेंगे।
महिला कल्याण रेखा शर्मा ने उच्चाधिकारियों को त्यागपत्र भेजा है, हमें कोई जानकारी नहीं। जो आरोप लगाए वे निराधार व मिथ्या है। टीम भावना के बजाय स्वतंत्र रूप से काम करने पर उन्हें टोका गया, रोका नहीं। मामले में अब उच्चाधिकारी ही निर्णय लेंगे। गौरव मिश्रा, जिला प्रोबशन अधिकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी व महिला कल्याण अधिकारी की बात सुनी गई है। त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया है। मामले का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। मानसिक विक्षिप्त व मिशन शक्ति से संबधित कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। श्याम बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
डीपीओ का आचरण अमर्यादित है। वह मानसिक प्रताड़ना के साथ अपमानित करते है। झूठे आरोप लगाकर स्पष्टीकरण मांगते है। मिशन शक्ति व मानव सेवा के कार्यों से भी रोका जाता है। एक महिला गायब है, जिसके बारे में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। रेखा शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी