राशिफल 6 जनवरी 2019:

Praveen Upadhayay's picture

RGA News: राशिफल

 मेष: गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन मिश्रित फलदायी है। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। आज मन शांत रखकर चीजों को अपने तरीके से होने दें। यही बेहतर है। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें।

वृषभ: आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताना ही उचित होगा। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव कर सकते हैं।ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव हो सकता है। प्रवास लाभदायी नहीं होंगे। आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें।

मिथुन: आपका दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। पूरे दिन गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।

कर्क: गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। महिला मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह: आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना की प्रेरणा होगी। मित्रों के साथ मिलन होगा, महिला मित्रों से लाभ होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। महिला मित्रों से लाभ की उम्मीद है।

कन्या: आज आपको सतर्कता के साथ दिन बिताना चाहिए। क्योंकि शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने के योग बन रहे हैं। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखें। फालतू धन खर्च से बचें। स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। स्वजनों के साथ अनबन से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। धन नाहक खर्च होगा।

तुला: आपका दिन शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते है। परिवार के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है। आज आप यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है।

वृश्चिक: गणेशजी के कहने के अनुसार, आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे़ न हों इसका विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थीयों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए प्रयास करने होंगे।

धनु: आज आप अपने शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वजनों से मुलाकात होने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: आज आपको सावधानीपूर्वक रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। आज व्यवसायिक कार्यों में वरिष्ठ अधिकारियों का हस्तक्षेप बढ़ेगा। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। परिजनों से बहस हो सकती है। आज खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। आज आपको मन शांत रखकर सभी कार्य करने चाहिए। साथ ही बजरंगबली की पूजा आज आपकी सभी रुकावटें दूर कर सकती है।

कुंभ: गणेशजी कहते है कि नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। लक्ष्मी माता की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग उपस्थित होंगे। आप घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन: गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.