![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/24_04_2022-yogi_adityanath_22654749_63014554.jpg)
RGAन्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित चल रहे अधिशासी अभियंता को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही 77 लाख रुपये से अधिक की गबन की राशि उक्त अधिकारी से वसूलने के भी
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन
लखनऊ,। झांसी स्थित बेतवा नहर परियोजना में तैनात अधिशासी अभियंता संजय कुमार को गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्खास्त कर दिय
भ्रष्टाचार के आरोपित इंजीनियर का निलंबन पहले ही हो चुका था। अब बर्खास्तगी के साथ ही 77 लाख रुपये से अधिक की गबन की राशि भी उनसे वसूल की जाएगी। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना चाबुक तेजी से चलाना शु
अब तक कई अधिकारी इसकी जद में आ चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि झांसी स्थित बेतवा नहर परियोजना में तैनात अधिशासी अभियंता संजय कुमार को गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप जांच में सही पाए जाने पर बर्खास्त किया गया है
मुख्यमंत्री के आदेश पर वित्तीय अनियमितता से जुड़ी राशि 77 लाख 41 हजार 130 रुपये की वसूली भी बर्खास्त किए गए अधिकारी से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर इन्हें निलंबित पहले ही कर दिया गया था। निलंबन के दौरान आरोपों की जांच किए जाने पर वह दोषी पाए गए, जिसके आधार पर योगी ने यह का