![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220423-WA0075.jpg)
RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली मीरगंज : पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 21 यू पी एनसीसी बटालियन के निर्देशन एम एनसीसी कैडेट्स द्वारा आज पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज एवम राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के एएनओ धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन मे हुए।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज के एनसीसी प्रभारी पारुल जैन ने बताया की प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। पोस्टर प्रतियोगिता से मन के भाव उजागर हुए है। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को संदेश देने का काम किया। नदियों में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। जिसे दूर करने के लिए एनसीसी कैडेट्स को एक जागरूकता कार्यक्रम चलाना चाहिए। कैडेट्स को अपने घर के आस-पास के पानी के स्रोतों को साफ रखने का समस्त उपाय भी करने चाहिए।