![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220429-WA0005.jpg)
RGA _ न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली _ ज़िलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा मीरगंज द्वारा ग्राम परौरा तहसील मीरगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गाटा संख्या 83 रकबा 0.847हेo (लगभग 13.50बीघा) भूमि‚ जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती (ग्राम समाज) के नाम दर्ज है‚ लेकिन इस भूमि पर सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसुरेश गुप्ता निवासी मीरगंज का अवैध कब्जा था। उप ज़िलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में आज राजस्व विभाग की टीम ने इस भूमि को ट्रैक्टर से जुतवाकर अवैध कब्जे से मुक्त करवा दिया गया। इस भूमि का अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़ रुपए है।