![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220429-WA0006.jpg)
RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही गर्मी अपना कहर बरपाना शुरू कर दे रही है, जरे शाम तक रहता है। इस समय गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। बदन झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग बेहाल हैं। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम छह बजे के बाद ही बाजारों में रौनक लौट रही है।
भीषण गर्मी से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। इसका नतीजा यह है कि दोपहर में बारह बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। अगर कोई किसी काम से अपने घरों से बाहर निकल रहा है तो अपनी पूरी शरीर को ढक कर ही निकल रहा है। महिलाएं चेहरे पर दुपट्टा लपेटने के बाद भी घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी का नतीजा यह है कि बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा छाया रहता है।
लू के थपेड़ों से जनजीवन हालबेहाल हो गया है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा की वजह से बीमार होने की भी संभावना बनी रहती है। डाक्टरों की भी सलाह है कि इन दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्म हवाओं से जहां तक संभव हो, बचकर रहें।
इस बार समय से पहले ही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया। हालांकि पहले लू ज्यादातर मई और जून माह में चलती थी। लेकिन, इस बार अप्रैल से ही लू चलने लगी। जिससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही मौसम में गर्मी होने लगती है और देखते ही देखते दोपहर तक आसमान से आग बरसने लगती है। इसके साथ ही लू के थपेड़े लोगों को बेचैन करने लगते हैं। लू में बीमार होने की भी संभावना बनी रहती है।
सोमवार को सुबह के समय मौसम कुछ ठीक रहा, लगा कि आज गर्म हवा नहीं चलेंगी,लेकिन दोपहर-दोपहर होते-होते गर्म हवा भी चलने लगीं। हवा की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है।
बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह