कहा सुनी के बीच दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पिता पुत्र गंभीर घायल, दो लोगों के लगी मामूली चोटें 

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह 

जनपद बरेली मीरगंज _  शनिवार की दोपहर में गांव मनकरा में तपती दोपहरी में दो पक्षों का किसी बात पर हुई कहा सुनी पर खून खौल गया और भददी भददी गाली गलौंच के साथ देखते देखते लाठी डंडे चल गये जिसमें एक पक्ष के ही पिता पुत्र गंभीर घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंश के       जरिए सीएचसी भेजा गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। 
बताया जाता है कि गांव मनकरा निवासी नरोत्तम व पप्पू और दूसरे पक्ष के नत्थू लाल व धर्मेंद्र के मध्य शुक्रवार की रात्रि दौरान से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया और बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों का शनिवार की तपती दोपहरी में दोनों पक्षों का खून इतना खौल गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे चल गये। जिसमें एक पक्ष के नत्थू लाल व उसका पुत्र धर्मेंद्र गंभीर घायल होकर लहूलुहान हो गये। वहीं दूसरे पक्ष के नरोत्तम व पप्पू के गुम चोटे लगी हैं। सभी की हालत अब ठीक बताई जाती है।        

संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.