![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG_-bte53p_31.jpg)
RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली मीरगंज _ स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की अनुपस्थिति में गांव के कुछ लोगों ने एक विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया तथा असफल होने पर उसे घायल कर दिया। बचने आये देवर को भीं डंडा मारकर घायल कर दिया।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र से सटे एक गांव का हैं। यहाँ की रहने वाली एक विवाहिता ने मीरगंज पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में कहा हैं कि मंगलवार को गांव में एक शादी थी जिसमें परिवार के सभी सदस्य गये थे। पुरानी रंजिश के चलते गांव के तीन लोग मौके का फायदा उठाकर उसके घर में घुस गये तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। ज़ब आरोपी दुष्कर्म में असफल हो गये तो उन्होंने किसी धारदार हथियार से उस पर प्रहार कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। तब तक उसका देवर दावत से वापस लौट आया। देवर को देखते ही तीनों आरोपियों ने उसपर भीं डंडे से प्रहार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। आरोपी कही शिकायत करने पर जान से धमकी देकर फरार हो गये। पीड़िता ने इस बात की लिखित शिकायत मीरगंज पुलिस से की हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं।
संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट