राशिफल 8 जनवरी : बुध हुए अस्त, आज आर्थिक मामलों में इन्हें हो सकती है परेशानी

Praveen Upadhayay's picture

RGA News राशिफल

मेष: घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद का अनुभव होगा। काम के सिलसिले में प्रवास के योग हैं। नौकरी में भी पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी से संभलकर रहें।

वृषभ: व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ भी होगा। अच्‍छा समाचार भी मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अत्यधिक काम का बोझ थकान देगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन: क्रोध पर काबू रखें। नकारात्‍मक विचारों से दूर रहने की आवश्‍यकता है। ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।

कर्क: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीद करेंगे। मौजमस्ती में समय व्‍यतीत होगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ सुख अनुभव करेंगे।

सिंह: आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। फिर भी घर में शांति का वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में अवरोध आ सकता है। अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

कन्या: आज के दिन किसी कारणवश मन चिंतित रहेगा। विशेष रूप से संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं। पेट की बीमारियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों को कठिनाई आ सकती है।

तुला: आज आप भावुक और अस्‍वस्‍थ हो सकते हैं। माताजी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद के मामले में भी सावधान रहें। पानी से संभलें।

वृश्चिक: कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं से आज सपॉर्ट मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। आज आनंद का अनुभव होगा।

धनु: मन में दुविधा और उलझन के कारण आज आप परेशानी का अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। कार्य विलंब से पूरे होंगे। गलतफहमी टालने का प्रयास करें।

मकर: आज निर्धारित कार्य सरलता से पूरे होंगे। ऑफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे।

कुंभ: गणेशजी आज किसी प्रकार का पैसों का लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। परिवार में अनबन हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें।

मीन: आज आपके लिए लाभ का दिन है। नौकरी में आय वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। (राशिफल स्रोत) 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.