पिता ने डांटा तो बेटे ने फांसी  लगाकर की आत्महत्या

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह 

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे के एक युवक ने सुबह को फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या हत्या उस समय उसके परिजन घर से बहार गए हुए थे। परिवार वाले जब घर लौट कर आए तो युवक बबलू का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। बेटे बबलू का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने शव को उतार कर पुलिस को बिना बताए दफना दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बबलू पुत्र रिफाकत उम्र 17 वर्ष शुक्रवार की सुबह उस समय फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोग बाहर किसी काम से चले गए थे। परिवार वाले जब घर वापस आये। तो देखा कि बबलू का शव पंखे के फंदे पर लटका हुआ था।
उन्होंने बेटे को पंखे से उतार कर पास के ही निजी डॉक्टर को दिखाया। जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए बेटे के शव को दफना दिया। कस्बे में चर्चा है कि परिवार बहुत गरीब है, पिता भी नशा करते है।
उन्होंने बेटे बबलू को स्मैक एक प्रकार का नशीला पदार्थ पीते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद पिता ने उसे डांट दिया था। लेकिन ये बात किसको पता थी कि पिता की डांट बेटे को इस तरह नागवार गुजरेगी की वो आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेगा।                            

संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.