गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति ने की आवश्यक बैठक

Praveen Upadhayay's picture

 गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति की आम सभा संपन्न। 

 बरेली, 29 मई/ गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति , बरेली की आम  सभा की  एक महत्वपूर्ण बैठक  सिंधु नगर गेट,  कटरा चांद खां  में  कार्यकारी अध्यक्ष मा0 छंगामल मौर्य की अध्यक्षता में  संपन्न हुई। जिसका संचालन महामंत्री दिनेश  दद्दा एड0 ने किया। 

बैठक में समिति के  तीन  वर्षीय चुनाव पर चर्चा , विकास कार्यों पर  चर्चा ,गेट के पूर्ण  करने पर विचार एवं धन संग्रह पर  सकारात्मक विचार विमर्श  किया गया और चंदे किताबें भी बांटी गयी। इस अवसर पर बोलते हुए श्मशान भूमि के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय छंगामल मौर्य ने कहा कि नगर निगम  द्वारा श्मशान भूमि  का काफी विकास  हुआ है और हम सब श्मशान भूमि विकास के लिए विशेष योगदान कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि  गेट का जीर्णोद्धार  शीघ्र  शुरू किया जाएगा तथा अन्य कार्यों हेतु जनप्रतिनिधियों से मिला जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने गेट के जीर्णोद्धार पर चर्चा करते हुए कहा कि शीघ्र ही गेट  का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने  ने कहा कि हमें खुले मन  से दान करना चाहिए। 
बैठक में कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र सिन्हा ने कहा कि जो  सदस्य चुनाव से पूर्व वार्षिक शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे , ऐसे सदस्य चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।
बैठक में आय-व्यय निरीक्षक दयाशंकर वर्मा ने कहा के दान प्राप्त करने के लिए हमें एक टोली बनाकर जाना चाहिए और दानदाता को दान का लक्ष्य व उद्देश्य भी बताना  चाहिए ताकि वह खुले मन से दान कर सके।
       
बैठक में मंत्री राममूर्ति  मौर्य ने कहा के मुद्दों को  जोर शोर से उठाया जाना गलत नहीं है l उन्होंने कहा  कि श्मशान के विकास के लिए हम सबको  मन से आगे आना होगा। 

सभा में मंत्री  अनिल सक्सेना ने कहा कि श्मशान भूमि पर जो असामाजिक तत्व गुंडागर्दी करते हैं उनसे निबटने हेतु एक युवा टीम बनाई जानी चाहिए। 

     बैठक में सर्वश्री  डॉ नवल  किशोर पार्षद,  संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता , तोताराम गुप्ता, योगेंद्र  कनौजिया,अतीत प्रकाश गुप्त , उदय  प्रकाश गुप्ता, दिग्विजय नाथ शर्मा,  रवि किशोर सक्सेना, राजीव गुप्ता निर्भय, एम एल मौर्या, रामबहादुर मौर्य,  डी एन शर्मा, अजय रत्नाकर, अंकेश गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह,  अनिल कुमार सिंह ,चंद्रपाल moriya ,गौरव  गुप्ता , वेद प्रकाश एवं पन्नी लाल  मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किए। 
      
 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.