पत्नी की हत्या कर बेटे से बोला- मार डालो मुझे, इन्कार करने पर निगला जहर

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

माधुरी को उसके पति ब्रम्हदीन ने धारदार हथियार से मार डाला फिर कमरे से बाहर जाकर बेटे से कहा कि वह उसे खत्म कर दे अब ऐसी घटना करने के बाद जीना बेकार है। बेटे ने इन्कार किया तो पत्नी के कत्ल के बाद बदहवास शख्स ने जहर निगल ल

पत्नी के कत्ल और फिर खुद जहर निगलने की इस घटना से पुलिस भी है स्तब्

प्रयागराज,  जनपद में शंकरगढ़ क्षेत्र के जोरवट गांव में सोमवार देर रात माधुरी देवी (60) को उसके पति ब्रम्हदीन ने ही धारदार हथियार से काटकर मार डाला फिर कमरे से बाहर जाकर उसके बेटे से कहा कि वह उसे खत्म कर दे, अब ऐसी घटना करने के बाद जीना बेकार है। बेटे ने इन्कार किया तो पत्नी के कत्ल के बाद बदहवास शख्स ने जहर निगल लिया। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

कत्ल के बाद जगाया सो रहे बेटे को

जोरवट गांव के सूरजपाल के पुरवा निवासी ब्रह्मदीन और उसकी पत्नी माधुरी देवी सोमवार रात कमरे में सो रहे थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तैश में आकर ब्रह्मदीन ने कमरे में रखा धारदार हथियार उठाया और माधुरी के गर्दन पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसके शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। माधुरी की सांस थमी तो वह दरवाजा खोलकर बाहर निकला। बाहर सो रहे बड़े पुत्र धर्म प्रकाश को जगाया और बोला कि तुम्हारी मां को मैंने मार दिया है, अब तुम मुझे भी मार डालो। यह सुनकर बेटा धर्म प्रकाश कमरे में पहुंचा तो वहां मां माधुरी का खून से लथपथ शव पड

मां की लाश के बाद पिता को देखा तड़पते, ले जाया गया अस्पताल

कुछ पल बाद धर्म प्रकाश बाहर निकला तो देखा कि पिता ब्रह्मदीन तड़प रहा है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसने गांव वालों को बताया। खबर पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह पहुंचे। आरोपित ब्रह्मदीन को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज हो रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह का कहना है कि घरेलू विवाद में घटना हुई है। स्वजनों से पूछताछ की जा रही है

दो पुत्र और पांच बेटियां

ब्रह्मदीन के सात बच्चे हैं। इसमें दो पुत्र धर्म प्रकाश, सूर्य प्रकाश और पांच पुत्रियां हैं। अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता तो पुत्र और पुत्रियां दोनों को समझाकर शांत कर

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.