उफ ये गमी ! आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

जून में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को मानसून का इंतजार है। आलम ये है कि आसमान से पानी की जगह आग बरस रही है सड़कों पर सुबह दस बजे के बाद सन्‍नाटा पसर जा रहा है। गर्मी के चलते संक्रामक रोग भी पैर पसारने लगे ह

भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है।

हाथरस,। उफ! यह गर्मी, लोगों के मुंह से यही शब्द निकल रहे हैं। दोपहर में तो आसमान से आग बरस रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। संक्रामक रोग भी पैर पसारने लगे हैं। बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह से ही रोगियों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

तपती गर्मी में निकला लोगों का पसीना

भीषण गर्मी ने हाल-बेहाल कर रखा है। जून की तपती गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। सुबह से ही गर्मी शुरू हो जाती है। दस बजे के बाद तो गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दोपहर में गर्म लपटों के चलते तन झुलसने लगता है। इससे बचने के लिए घरों व प्रतिष्ठानों से भी लोग नहीं निकल रहे। जरूरी कार्य होने पर ही शरीर को पूरी तरह ढककर आंखों पर चश्मा चढ़ाकर ही लोग निकल रहे हैं। भीषण गर्मी में शीतल जल की प्याऊ पर लोगों की भीड़ लग रही है। नगर पालिका द्वारा कराई गई आरओ सेवा जनहित में कारगर साबित हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा

बागला चिकित्सालय में लग रही रोगियों भीड़

भीषण गर्मी में संक्रामक रोग भी पनपने लगे हैं। डायरिया व बुखार के रोगियों की संख्या बढऩे लगी है। बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह से ही ओपीडी पर लंबी कतारें लग रही हैं। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए महिलाएं जो छाता लेकर निकल रही हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय आवागमन होने से सन्नाटा पसरा रहता 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.