RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली शीशगढ़ _ क़स्बा निवासी एक वृद्द महिला आज बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अपनी छत पर कपड़े सुखाने को पहुंची थी! अचानक छत पर बैठे बंदरो के झुण्ड ने महिला पर हमला कर दिया! बंदरो से बचने को महिला जीने की तरफ भागी तभी जीने से पैर फिसलकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई! परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है!
शीशगढ़ के मोहल्ला नबाव नगर निवासी रफीक अहमद ने वताया कि उसके घर के आँगन में जामुन का पेंड़ लगा हुआ है! जामुन खाने को बंदरो का झुण्ड हमेशा छत पर बैठा रहता है! आज दोपहर पत्नि जरीना छत पर सुखाने के लिए कपड़े लेकर पहुंची तो अचानक बंदरो ने हमला बोल दिया! बंदरो के हमले से बचने को वृद्ध जरीना जीने कि तरफ भागी! जो जीने से पैर फिसलने पर नीचे आकर गिरी! उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गई! घायल को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट