राशिफल 12 जनवरी: आज शिव योग और मीन राशि का चंद्रमा मिलकर इनको पहुंचाएंगे लाभ 

Praveen Upadhayay's picture

 RGA News राशिफल

मेष:

आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आप में ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। माता से लाभ होगा ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन सावधानी के साथ बिताएं। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा हो सकती है। परिजनों से विरोध हो सकता है। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

मिथुन:

आज का दिन आप के लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल जाए ऐसे योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क:

आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से चर्चा हो सकती है। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। आरोग्य अच्छा है। एवं सरकार से भी लाभ होगा।

सिंह:

आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान देने की आवश्‍यकता है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या:

आज आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। परिजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखें। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचें और सरकार विरोधी झंझटों से दूर रहें।

तुला:

आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीद होगी। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक:

आप के गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे।

धनु:

आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। संतान के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

मकर:

आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। छाती में दर्द या कोई विकार हो सकता है।

कुंभ:

आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

मीन:

गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज किसी के साथ भी तकरार और मनमुटाव होने की आशंका है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.