

RGAन्यूज़
आरोपित की पत्नी चली गयी थी मायके। चाची पर बना रहा उसे बुलाने का दवाब। दूसरे कमरे में दादी चीखती रही। आस पड़ोसी समेत अन्य स्वजन भी करते रहे आरोपित को रोकने का प्रयास। आगरा से सटे बाह क्षेत्र का है मामला।
आगरा के बाह क्षेत्र में भतीजे ने चाची को मारा
आगरा, बाह के चित्राहाट थाना क्षेत्र के शाहपुरा ब्राह्मण गांव में एक युवक ने पत्नी को मायके से बुलाने की सनक में चाची को छह घंटे तक कमरे में बंद रखा। स्वजन लोहे के गेट के बाहर खड़े गेट खुलवाने का प्रयास करते रहे। छह घंटे बाद चाची को चाकू से गोदने के बाद युवक ने अपने पेट में भी चाकू मार लिया। इसके बाद गेट खोल दिया। दोनों को स्वजन हास्पिटल ले गए। वहां चाची की मृत्यु हो गई। जबकि भतीजे को आगरा रेफर कर दिया गया
शाहपुरा ब्राह्मण निवासी विकास का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। विकास ने पत्नी को फोन करके आने को कहा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। गुरुवार को घर में विकास, उसकी चाची मंजू देवी और दादी रामबेटी मौजूद थीं। विकास ने अपनी चाची 50 वर्षीय मंजू देवी से पत्नी को समझाने के लिए कहा। उन पर दबाव बना रहा था कि किसी तरह पत्नी को वे बुला लें। मंजू देवी ने बात करने का आश्वासन दे दिया, लेकिन आरोपित उसे तत्काल बुलाने को कह रहा था। मना करने पर गुरुवार दोपहर दो बजे उसने चाची को कमरे में बंद कर लिया और खुद भी उसी कमरे में रहा। दूसरे कमरे में दादी थीं। वे चीखती रहीं, लेकिन उसने गेट नहीं खोला। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी गेट पर आ गए और उन्होंने खेत पर मौजूद विकास के पिता रामनरेश मंजू के पति सुभाष को बुला लिया। सभी ने प्रयास किया, लेकिन उसने गेट नहीं खोला। शाम साढ़े चार बजे पुलिस भी बुला ली। इसके बाद भी आरोपित नहीं माना। इसके बाद स्वजन ने काल करके उसकी पत्नी प्रीति को उसके मायके पिनाहट के गांव क्योरी से बुलाया। रात 11 बजे प्रीति घर पहुंच गई।इसके बाद भी विकास ने गेट नहीं खोला।मुख्य गेट लोहे का था, इसलिए इसे लोग काट नहीं पा रहे थे। रात 11.30 बजे विकास ने मंजू को चाकू से गोदने के बाद अपने पेट में चाकू से वार किया। इसके बाद गेट खोल दिया। स्वजन ने दोनों को हास्पिटल पहुंचाया।हास्पिटल पहुंचने पर मंजू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि विकास को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेज दिया।जानकारी होने पर शुक्रवार को भिंड के अटेर निवासी मंजू के भाई विवेक शर्मा पहुंच गए। उन्होंने शुक्रवार शाम को थाना चित्राहाट में विकास, उसके पिता रामनरेश और दादी रामबेटी के खिलाफ हत्या की तहरीर दे दी।एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा का कहना है कि युवक ने पत्नी को मायके से बुलाने की सनक में चाची की हत्या की है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपित के खिलाफ विधिक कार