ईंट-पत्थर से कूचकर Murder के विरोध में ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ में किया रास्ता जाम तो पुलिस ने मनाया

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

रामसुख की लाश को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पर लाया गया लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घर की महिलाओं और रिश्तेदारों ने शव को दुर्गागंज-पृथ्वीगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ विनय प्रभाकर साहनी के समझाने पर अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयागराज रवान

हत्या से क्षुब्ध लोगों ने शुक्रवार शाम को उसका शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया

प्रयागराज,प्रतापगढ़ जनपद में सुअरबाड़ा संचालक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे उसके भाई को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। यह वारदात देल्हूपुर के पास कुसफरा गांव में  हुई। हत्या से क्षुब्ध लोगों ने शुक्रवार शाम को उसका शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरहमामले को संभाला। दो नामजद आरोपित व एक अज्ञात शख्स को पकड़ा है।

पत्नी के शोर मचाने पर भागे अपराध

कुसफरा गांव निवासी 60 वर्षीय रामसुख सरोज ने घर से तीन सौ मीटर दूर सुअरबाड़ा खोल रखा था। उसी में अक्सर रात में सोता था। गुरुवार रात भी सो रहा था। उसका बड़ा भाई लल्लू राम अपने घर के पास पंपिंग सेट पर सो रहा था। लल्लू राम की पत्नी दुर्गावती घर के बरामदे में लेटी थी। रात करीब 11 बजे बदमाश पहुंचे और ईंट-पत्थर से कूचकर रामसुख की हत्या कर दी। चीख सुनकर लल्लूराम घटनास्थल की ओर भागा तो बदमाशों ने उस पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। दुर्गावती ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। देखा तो राम सुख खून से लथपथ था, उसकी मौत हो

रात करीब 12 बजे एसओ के साथ सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व उसके बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रताप घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की। घायल लल्लू राम को प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया। रामसुख सरोज के पुत्र विवेक सरोज की तहरीर पर संजय उर्फ दिलावर तथा राहुल सिंह निवासी कुसफरा व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रामसुख की लाश को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पर लाया गया लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घर की महिलाओं और रिश्तेदारों ने शव को दुर्गागंज-पृथ्वीगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर व कोतवाल रानीगंज सर्वेश कुमार सिंह के समझाने पर वह सीओ रानीगंज को बुलाने की मांग पर अड़ गए। एक घंटा 20 मिनट बाद सीओ विनय प्रभाकर साहनी आए। उनके समझाने के बाद लाश को हटाया व अंतिम संस्कार करने के लिए रसूलाबाद प्रयागरा

बेटे-बेटियों की हो चुकी है शादी

रामसुख का परिवार बड़ा है। बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा महेंद्र मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मझला विवेक घर पर रहकर सुअरबाड़े की देखभाल करता है। छोटा बेटा अभिषेक बीए का छात्र है, बेटी नीतू, निशा व संगीता हैं।

सीओ रानीगंज ने यह बताया

हत्या में नामजद दोनों आरोपित समेत तीन लोग पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या का कारण पुरानी रंजिश व हाल ही में हुआ मामूली विवाद सामने आया है।

-विनय प्रभाकर स

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.