अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने किया विवेकानंद जयंती पर दो विभूतियों को सम्मानित

Praveen Upadhayay's picture

RGA News bly

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अयूब खां चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क में सम्मान कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चि उ. प्र. श्री उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया।
   कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी  विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
जिसमें प्रखर वक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भारत भूषण शील एवं युवा समाजसेवी श्री राकेश सक्सेना को समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चि. उ. प्र. उपमेंद्र सक्सेना, प्रदेश महासचिव पश्चि. उ. प्र. प्रवीन सक्सेना प्रदेश सचिव पश्चि. उ. प्र. पुनीत जौहरी एवं जिला अध्यक्ष नितिन सत्यम् द्वारा हार ,श्रीमद् भागवत  गीता, एवं स्वामी विवेकानंद जी का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया
अध्यक्षीय भाषण में उपमेंद्र सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युगपुरुष, दर्शन के पुरोधा एवं करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे उनका मानना था कि जीव व मनुष्य ईश्वर के अवतार हैं इसलिए मानव सेवा कर ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है 11 सितंबर 1893 में अमेरिका में स्थित शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने हिंदू धर्म का नेतृत्व किया और उसमें हिंदू धर्म संस्कृति का विश्व भर में महिमामंडन हुआ । वेदांत व अध्यात्म का उनको अद्भुत ज्ञान था उनके विचारों का जीवन में अनुसरण कर महान बना जा सकता है हम सभी उन्हें शत् शत् नमन करते हैं।
   इस अवसर पर सर्वश्री जिला अध्यक्ष, नितिन सत्यम, प्रवीण सक्सेना, पुनीत जौहरी, , मुनीश जौहरी एड, सुनील सक्सेना, मनोज सक्सेना, धीरज सक्सेना अनुभव सक्सेना, सचिन सक्सेना, सतीश सक्सेना, अजय सक्सेना एवं आलेख सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

         

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.